केवल कार सवार नहीं, पैदल और बाइक सवार भी छत्रसाल स्टेडियम में लगवा सकते हैं फ्री वैक्सीन
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार ने शनिवार को मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में फ्री ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत की। फिलहाल यहां पर 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि यहां पर केवल कार में आने वालों का ही नहीं, बल्कि पैदल आने वाले या बाइक से आने वाले लोगों का भी फ्री वैक्सीनेशन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में वैक्सीन की सप्लाई बढ़ जाएगी तो युवाओं को भी वैक्सीन लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए मुफ्त ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाओं में लोग बेहद खुश हैं। यहां पर लोग अपनी गाड़ी या पैदल आकर भी वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
दिल्ली में बढ़ा Corona कर्फ्यू, अब 7 जून तक जारी रहेगी पाबंदियां
अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आए बिना वैक्सीनेशन दिल्ली सरकार के विभिन्न डिस्पेंसरी, अस्पतालों और स्कूलों में वैक्सीनेशन पहले से ही किया जा रहा है, लेकिन देखा गया है कि कुछ लोग संक्रमण के डर से वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों डिस्पेंसरी और स्कूलों में जाने से हिचकी जा रहे हैं। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन ऐसे लोगों को अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आए बिना वैक्सीनेशन कराने का विकल्प प्रदान करेगा।
प्री बुकिंग के बाद केवल इन लोगों का होगा अभी वैक्सीनेशन प्रारंभ में को-विन पोर्टल पर स्लॉट की प्री बुकिंग के बाद केवल 45 वर्ष और उससे अधिक के लोगों को पहली खुराक कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। लोग स्टेडियम में अपने वाहनों में आ सकते हैं और बिना बाहर निकले टीका लगवा सकते हैं।
Good News: दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पहली बार एक दिन में हजार से कम केस
30 मिनट तक पार्किंग में करना होगा इंतजार टीका लगाने के लिए आए लोगों को अपने वाहन में केवल पार्किंग क्षेत्र में 30 मिनट तक प्रतीक्षा करनी होगी। अगर पार्किंग में प्रतीक्षा कर रहे किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह हॉर्न बजाकर या पार्किंग लाइट चालू करके निकटतम स्वयंसेवक से संपर्क कर सकता है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सीडीवीएस तैनात किए गए हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment