हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम, बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम, बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।हिमाचल प्रदेश में भारी गर्मी के बाद लोगों को जल्द राहत मिलेगी। प्रदेश में आज से बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मैदानी और मध्यपर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शिमला में शुक्रवार को गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए थे।जिसके बाद शुक्रवार देर शाम को मंडी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है और प्रदेश के पांच इलाकों में पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से फिर मौसम खराब होने के आसार है, 31 मई और 1 जून को हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर नौ जिलों में गर्ज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 मई से 3 जून तक मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो जून को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर आंधी के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कंट्रोल में हो रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 1.65 लाख से ज्यादा नए केस

दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 वहीं आज यानी रविवार से दिल्लीवालों को सूरज की झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आज से तीन दिन तक राजधानी में बादल छाए रहने का अनुमान है, जिसके चलते तापमान में कमी आएगी। हालांकि गर्मी से अधिक राहत की उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 69 फीसदी और न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज किया गया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस: CM योगी का कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में कई दिनों के बाद बारिश बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में कई दिनों के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। राज्य में कई दिनों तक सामान्य रहने के बाद शुक्रवार देर रात देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, फिलहाल बारिश रुकी हुई है। राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments