शाकाहारी सोनू सूद के नाम पर खुली मटन शॉप, वीडियो देख एक्टर ने दिया ये मजेदार रिएक्शन!
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद जिस तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं, उसके कारण वो सभी के दिलों में बस चुके हैं। उनके लिए लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि कहीं उनके लिए मंदिर बनाया जा रहा है तो कहीं उनके नाम पर दुकानें खोली जा रहीं हैं। वहीं हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर ना सिर्फ सोनू मजाकिया हो गए बल्कि उनके फैंस के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई।
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो साउथ के एक न्यूज चैनल का है जिसमें दिखाई दे रहा है कि वहां के एक शख्स ने सोनू सूद के नाम एक मटन शॉप खोली है। दुकान के बाहर उस शख्स ने सोनू सूद का बैनर भीलगाया हुआ है। इसमें सोनू सूद की एक बड़ी सी तस्वीर नजर आ रही है जिसमें वो ब्लू शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही सोनू सूद की नजर इस वीडियो पर पड़ी उन्होंने बहुत ही मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
सोनू सूद ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात सोनू सूद ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बहुत ही मजाकिया अंदाज में लिखा- मैं शाकाहारी हूं...और मटन शॉप मेरे नाम पर? क्या मैं कुछ शाकाहारी शुरू करने में इनकी मदद कर सकता हूं? सोनू सूद के ट्वीट करते ही ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और एक्टर के फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देने लगे।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment