नदी में बहते कोरोना मरीजों के शवों पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री- भारत के लिए शर्म का विषय

नदी में बहते कोरोना मरीजों के शवों पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री- भारत के लिए शर्म का विषय

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी खतरनाक लहर का प्रकोपथमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सामने आ रहेभारी संख्या में कोरोना केनए केस और हजारों मौतों से भारत में भय का माहौल है। इस बीच गंगा औरऔर दूसरी नदियों मेंबड़ी संख्या मेंकोविड मृतकों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर शवों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे मेंमहाराष्ट्र के मंत्री साहेब थोराट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किनदी में तैरते कोरोना मरीजों के शवभारत के लिए शर्म का विषयहै।

योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस

बाला साहेब थोराट ने केंद्र पर साधा निशाना महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री औरकांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने कहा कि कुछ राज्यों में नदी में तैरते कोरोना मरीजों के शव और रेत में दबाए गए शवों की सामने आई तस्वीरों ने दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर निशाना साधते हुए थोराट ने भाजपा पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया।

AAP ने लगाए वैक्सीन घोटाले के आरोप, निशाने पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर भी बोला हमला उन्होंने कहा, 'भाजपा के वो नेता कहां चले गए जो पेट्रोल के दाम में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी होने पर सड़कों पर उतर जाते थे? पेट्रोल के दाम बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर को पार करने लगे हैं। अब ये नेता और कार्यकर्ता कहां छुपे हुए हैं?' मंत्री ने पालघर जिले में चक्रवात ताउते के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही कोविड-19 हालात की भी समीक्षा की।

कांग्रेस को नहीं रास आए मोदी सरकार के सात साल, बताया - देश के लिए हानिकारक

कई शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल बता दें किइन दिनों कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में घरेलू बाजार में देखें तो आज यहां सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ाए। आज डीजल की कीमत में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, वहीं पेट्रोल के दाम भी हर लीटर पर 29 पैसे बढ़े हैं।बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल भी 85.15 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुंबई में 100.47 रुपये और 92.45 रुपये प्रति लीटर है, भोपाल में 102.34 रुपये और 93.37 रुपये प्रति लीटर है और कोलकाता में 94.25 रुपये और 87.74 रुपये प्रति लीटर है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments