बेरोजगार हुईं Aamir Khan की ऑनस्क्रीन बेटी, वायरल हुआ वीडियो

बेरोजगार हुईं Aamir Khan की ऑनस्क्रीन बेटी, वायरल हुआ वीडियो

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।फिल्म 'दंगल' (dangal) में आमिर खान (aamir khan) के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया (social media) पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। फातिमा ने बताया कि वह इस वक्तबेरोजगार हो चुकि हैं।

दरअसल, वीडियो में जब पैपराजी फातिमा से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछते हैं तब एक्ट्रेस कहती हैं कि 'अभी तो कोविड टाइम जब कम हो जायेगा, खत्म हो जायेगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजगार बैठे हैं।' इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपीलभी की और उन लोगों पर दुख भी जताया जिन्होंने इस कोरोना काल में अपनों को खोया है।

शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए फातिमा ने की ऐसी हरकत

फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'दंगल' की शूटिंगके दौरान वह 6 महीने के लिए आमिर खान के पुराने अपार्टमेंट में सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहनी भटनागर के साथ रही थी। इन दिनों वेसख्त दिनचर्या का पालन करती थी जिसमें जिम, कुश्ती 3 घंटे के लिए, दोपहर का खाना, हरियाणवी सीखना, रात्रिभोज करना और फिर सोना शामिल था। बता दें कि फातिमासाल1997 में 'चाची 420' मेंकमल हसन के साथबाल कलाकार के रूप में दिखाई दे चुकी हैं। उस वक्त वे पांच साल की थी।फातिमा एक बेहतरीनफोटोग्राफर भी हैं। उन्होंने एक स्टूडियो मेंफोटोग्राफर के रूप में काम किया है। वेदो विज्ञापनों मेंफोटोग्राफर के रूप में भी काम कर चुकीहैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments