Video- सोनू सूद की अपील, जिन बच्चों ने कोरोना में खोए पेरेंट्स उनकी पढ़ाई का जिम्मा ले सरकार

Video- सोनू सूद की अपील, जिन बच्चों ने कोरोना में खोए पेरेंट्स उनकी पढ़ाई का जिम्मा ले सरकार

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड अभिनेता और लोगों के बीच मसिह बने सोनू सूद (Sonu sood) का सुर्खियों में रहना आम बात है। वे कभी किसी गरीब की मदद करते हैं, तो कभी कैंसर पीडितों कीसहायता के लिए आगे आते हैं। फिलहालतो वे लगातार कोरोना मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। इसी बीच सूद ने सरकार से गुहार लगाई है। एक वीडियो शेयर कर सोनू सूद ने सरकार से अपील की है।

इस वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि इस महामारी में बहुत लोगो ने अपने परिजनों को खो दिया। बहुतसे ऐसे बच्चे भी हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स भी खो दिए। आगे सोनू ने कहा ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार को उठाना चाहिए। चाहे वे बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हो या प्राइवेट स्कूल में उनकी पूरी पढाई जो भी वे करना चाहते हैं सरकार को उठाना चाहिए।

सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हाल ही मेंलिखा था, मेरे पास आधीरात में भीमदद के कॉल आते हैंऔर उन जरूरतमंदों को बिस्तर या उनकी जान बचाने के लिए जब मैं उन्हें ऑक्सीजन की मदद करवाता हूं। यही मेरीजिंदगी का सबसे बड़ा सुख है। किसी भी फिल्म में100 करोड़ की कमाई से ज्यादा खुशी मुझे इसमें मिलती है।

सोनू ने अबफ्री कोविड 19 हेल्प लॉन्च किया है।सोनू सूद नेफ्री कोविड हेल्प के तहत कोरोना टेस्ट से लेकर डॉक्टर की सलाह मुफ्त में ली जा सकेगी। इसके लिए सोनू फाउंडेशन, हील वेल 24 और Krsnaa डायग्नोस्टिक्स साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिस पर कोविड संबंधी जानकारी मिल सकेगी। सोनू ने ट्वीट में लिखा- ‘आप आराम करिए, मुझे टेस्ट हैंडल करने दीजिए। फ्री कोविड हेल्प लॉन्च।‘

बता दें कि देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र (maharashtra) और दिल्ली (delhi)में रोजाना कोरोना (coronavirus) के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लगातार सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों में कई बड़े सेलेब्स इस जानलेवा वायरस के चपेट में आ चुके हैं।

इन सेलेब्स को हुआ कोरोना पिछले कुछ ही दिनों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में नील नीतिन मुकेश,पूजा हेगडे, सोनू सूद,सुमीत व्यास, रेणुका शहाणे और समीरा रेड्डी, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट,बप्पी लहरी, आमिर खान,मनोज वाजपेयी (manoj bajpayee), सतीश कौशिक, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली करोना के चपेट में आ चुके हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...

पंजाब में कोरोना वैक्सीन कैंपेन के ब्रांड एम्बेस्डर बने सोनू सूद

बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, सोनू सूद ने की 25 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लगवाने की अपील

सोनू सूद ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शुरु किया संजीवनी नाम से टीकाकरण अभियान

-12 साल से दर्द में जी रहे इस युवक का इलाज कराएंगे सोनू सूद, लाखों में है सर्जरी का खर्चा

-सोनू सूद को शादी में लड़की ने बुलाया बिहार, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

-बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को चुनाव आयोग ने बनाया पंजाब का स्टेट आइकन

-करोड़ों की मदद कर चुके सोनू सूद, क्या आप जानते हैं कहा से लगा रहे इतना पैसा..?

-सोनू सूद को शादी में लड़की ने बुलाया बिहार, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

-बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को चुनाव आयोग ने बनाया पंजाब का स्टेट आइकन

-खुद को 'मसीहा' नहीं मानते सोनू सूद, अपनी इस किताब में शेयर की लॉकडाउन जर्नी



from Navodayatimes News

Comments