ऋषि कपूर के ये Superhit गाने सुनकर आपके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रहेऋषि कपूर(rishi kapoor)करीब दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया सेअलविदा कह गए थे। आज ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है।ऋषि भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें आज भी दिलों में बसती हैं। उनके गाने हमे खुद थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।अपने फिल्मी करियर मेंऋषि ने कई हिट फिल्में दीहैं।80 से 90 के दशक में ऋषि को सबसे ज्यादा फेम हासिल हुआ। उस जमाने में ऋषि बेहद खूबसूरत एक्टर में गिने जाते थे।अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' से ही उन्होंने ये साबित कर दिया की वह लंबे रेस के घोड़े हैं।
B'day Special: नीतू नहीं इस एक्ट्रेस से होती ऋषि कपूर की शादी, आडे़ आई यह वजह
ऋषि का डेब्यू तो साल 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से हो गया था लेकिन एक हीरो के रुप में उनकी पहली फिल्म थी 'बॉबी'। फिल्म में उनके अपोजिट थी डिंपल कपाड़िया। फिल्म काफी सुपरहिट रही, साथ ही यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार हुई।
गौर करने वाली बात यह भी है कीऋषि जिस भी फिल्म में होते थे उस फिल्म के एक या दो गाने सुपरहिट जरूर होते थे। आज भीऋषि की फिल्मों के गाने ऐसे हैं जो लोगों कीजुबान पर हमेशा रहते हैं। आइये आज सुनाते हैं उनके कुछ मजेदार गाने, जो आपकी सभी तरह की थकान को कम कर देंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment