कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पूर्व PM मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी
Navodaya TimesNational
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
19 अप्रैल को 88 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment