योगी सरकार ने बढ़ाई Lockdown की अवधि,आवश्यक सेवाएं रहेगी जारी
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उत्तरप्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
बंगाल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 17 हजार से अधिक केस
बता दें कि इससे पहले से ही साप्ताहिक लॉकडाउन शुक्रवार से सोमवार तक लागू है। लेकिन इसमें एक दिन का इजाफा करते हुए मंगलवार सुबह तक बढ़ादिया गया है। इस बाबत प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नेआज राजधानी लखनऊ में टीम 11 के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें यह अहम फैसले किये गए। उन्होंने कहा कि संक्रमण की बढ़ती संख्या को रोकने के लिये सरकार को यह कदम उठाना पड़ा है। हालांकि सीएम ने साफ किया कि इस दौैरान प्रदेश में आवश्यक सेवाओं को किसी तरह बाधित नहीं किया जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना से 108 मौत, 6054 संक्रमित,हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी
मालूम हो कि उत्तरप्रदेश में बीते 24 घंटे में29824 नए संक्रमित मिले। जबकि इस दौरान 266 कोरोना मरीजो की जान चली गई है। इस तरह अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या3,00,041 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात है कि 20 अप्रैल के बाद पहली बार 30 हजार से कम केस आए है। दूसरी तरफ लखनऊ में बीते 24 घंटे में 3759 नए केस सामने आए है। जबकि इस दौरान 13 लोगों की जान गई है। इस तरह लखनऊ में सक्रिय मरीजों की संख्या 46,598 पहुंच गई है। लेकिन लखनऊ के लिये राहत की बात है कि 6214 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment