Delhi LG अनिल बैजल हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

Delhi LG अनिल बैजल हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से उन्होंने खुद को अपने निवास पर आइसोलेट कर लिया है। इस बात की जानकारी एलजी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्ववीट कर दी है। उन्होंने लिखा है किमैंहल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हूं।लक्षणों की शुरुआत के बाद से खुद को अलग कर लिया है और उन सभी ने जो मेरे साथ संपर्क में थे अपना टेस्ट करवाया है। मैं अपने निवास से दिल्ली में काम करना जारी रखूंगा। साथ ही स्थिति की निगरानी भी करता रहूंगा।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो गया है।राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 395 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण दर 32 फीसदीसे ज्यादा बरकरार है। कोरोना की जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है।

CM केजरीवाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, लोगों से की ये अपील

बीते दो दिन में दिल्ली में आए 50 हजार से ज्यादा केस इस वजह से स्थिति भयावह हो गई है। हालातयह है कि दोदिनों से कोरोना के मामले 24 हजारसे ज्यादा आ रहे हैं। गुरुवार को 24 हजार 235 नए मामले सामने आए। इस वजह से दोदिनों में ही 50 हजार 211 लोग संक्रमित हो चुके हैं, लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 98000 पहुंच गई है।

1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने आसार कम! जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली में बढ़ती मरीजों की संख्या से इलाज मुश्किल इस वजह से मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईसीयू और वेंटिलेटर खत्म होते जा रहे हैं। सरकार लगातार आईसीयू बेड्स बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत से भी गुजर रही है। कई मरीज बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं।

हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि पहली बार एकदिन में 25 हजार 615 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले 5 दिन में ही 1 लाख 17 हजार 504 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 1874 मरीजों की मौत भी हुई है।

दिल्ली में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 11 लाख 22 हजार 286 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 08 हजार 537 मरीज वायरस को मात देकरठीक भी हो चुके हैं।हालांकि मरीजों के ठीक होने की दर घटी है, जो करीब 2 माह पहले 98 फीसदी से अधिक हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments