Corona Effect: JNU ने विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई तक रोकी

Corona Effect: JNU ने विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई तक रोकी

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने विंटर सेमेस्टर में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। शीतकालीन सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन बीते मंगलवार से शुरू होने थे, लेकिन मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विंटर सेमेस्टर 2021 के लिए नए छात्रों (मानसून सेमेस्टर 2020 के लिए पंजीकृत) के ऑनलाइन पंजीकरण पर 7 मई तक रोक लगा दी है।

अब येपंजीकरण प्रक्रिया 8 मई से शुरू की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतकालीन सत्र स्थगित किए जाने की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि वह आगे की स्थिति की समीक्षा करेगा। तब तक विंटर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि 8 मई रहेगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने कैंपस में कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

CM केजरीवाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, लोगों से की ये अपील

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई जेएनयू ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बीच परिसर में कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। जेएनयू प्रोफेसर चक्रवर्ती की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक राजधानी में कोरोनाके बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ायागया है। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों कर्मचारियों और आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों के कैंपस में प्रवेश करने पर रोक रहेगी।

1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने आसार कम! जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली में 24 घंटे में 395 की मौत राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 395 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण दर 32 फीसदीसे ज्यादा बरकरार है। कोरोना की जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है।

इस वजह से स्थिति भयावह हो गई है। हालातयह है कि दोदिनों से कोरोना के मामले 24 हजारसे ज्यादा आ रहे हैं। गुरुवार को 24 हजार 235 नए मामले सामने आए। इस वजह से दोदिनों में ही 50 हजार 211 लोग संक्रमित हो चुके हैं, लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 98000 पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments