CM केजरीवाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, लोगों से की ये अपील
Navodaya TimesPolitics
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की। मुख्यमंत्री को मधुमेह की बीमारी है और उन्हें चार मार्च को यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगाई गई।
टीका लगवाने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मैंने आज टीके की दूसरी खुराक लगवाई। मैं हर पात्र व्यक्ति से अपील करता हूं कि वह टीका लगवाए।’ राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे चरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने हाल में कोविड-19 के 1.34 करोड़ टीके की खुराक खरीदने की मंजूरी दी।
केजरीवाल एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण पर आज शाम एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment