दिल्ली सरकार ने केंद्र से की ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने की मांग

दिल्ली सरकार ने केंद्र से की ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने की मांग

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोनासंकट के बीच दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रही है। अस्पातलों में ऑक्सीजन की कमी के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई लोग बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ चुके हैं।ऐसे में दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि केंद्र को राजधानी के लिए ऑक्सीजन का आवंटन रोजाना 490 मेट्रिक टन से बढ़ाकर 976 मेट्रिक टन कर देना चाहिए।

दिल्ली सरकार का कहना है किअगले 10 दिनों में कोविडमरीजों के लिए हजारों अतिरिक्त बेड्सतैयार हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में यह भी आग्रह किया है कि केंद्रअन्य राज्यों की उत्पादन इकाइयों से ऑक्सीजन के परिवहन के लिए भी सुविधाएं प्रदान करें।

CM केजरीवाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, लोगों से की ये अपील

दिल्ली को चाहिए होगी 976 मिट्रिक टन ऑक्सीजन उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हो जाने से दिल्ली में प्रतिदिन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की अनुमानित आवश्यकता 976 मिट्रिक टन हो जाएगी। सिसोदिया ने गोयल से कहा कि दिल्ली सरकार और यहां के लोग भारत सरकार के आभारी होंगे,अगर वह मौजूदा आवंटन 490 मिट्रिक टन रोजाना को बढ़ाकर 976 मिट्रिक टन रोजाना करदें।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 25000 नए मामले सामने आ रहे हैं और करीब 10 प्रतिशत रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 1 सप्ताह से 10 दिनों के अंदर 15 हजार गैर आईसीयू बेड और 1200 आईसीयू बेड बढ़ानेकी दिशा में काम कर रही है।

1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने आसार कम! जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली में कोरोना विस्फोट दिल्ली में कोरोना का विस्फोट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 395 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण दर 32 फीसदीसे ज्यादा बरकरार है। कोरोना की जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है।

इस वजह से स्थिति भयावह हो गई है। हालातयह है कि दोदिनों से कोरोना के मामले 24 हजारसे ज्यादा आ रहे हैं। गुरुवार को 24 हजार 235 नए मामले सामने आए। इस वजह से दोदिनों में ही 50 हजार 211 लोग संक्रमित हो चुके हैं, लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 98000 पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments