3 महीने में सभी को वैक्सीन, मई के पहले सप्ताह से आनी शुरू होगी खेप- CM केजरीवाल
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावैक्सीनेशन अभियान को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथसमीक्षा बैठक की और कहा कि दिल्ली में 3 महीने के भीतर 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाई जाएगी। दिल्ली में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा किसामुदायिक केंद्रों और स्कूलों के अंदर वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि मई की शुरुआत से वैक्सीन मिलनीशुरू हो जाएगी।
1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने आसार कम! जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री
अभी दिल्ली के पास वैक्सीननहीं अभी दिल्ली के पास वैक्सीननहीं है। ऐसे में दिल्ली में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने को लेकर संशय बरकरार है। बैठक के दौरान अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के 18 साल की ऊपर की पूरी आबादी को वैक्सीनेटेडकरने की योजना बनाई गई है।
50 लाख वैक्सीन खरीदने का आदेश वहीं दिल्ली में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के निवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से तीन लाख वैक्सीन खरीदने का आदेश दिया जा चुका है, जबकि 50 लाख वैक्सीन खरीदने का आदेश गुरुवार देर रात तक जारी कर दिया गया है। इसके बाद शेष वैक्सीन का आर्डर भी एक-दो दिन में संबंधित कंपनी को दे दिया जाएगा।
दिल्ली: ऑक्सीजन संकट पर HC की केंद्र को फटकार, कहा- कुछ भी करें, रोज लोग मर रहे हैं
एक करोड़ 34लाख वैक्सीनखरीदने की मंजूरी बता दें कि सरकार ने अभी एक करोड़ 34लाख वैक्सीनखरीदने की मंजूरी दी है। इस दौरान दिल्ली में बहुत सारे वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की तैयारियोंपर चर्चा की गई। बैठक में विचार किया गया कि दिल्ली की आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने के लिए बातचीत की जाएगी।सामुदायिक केंद्र और स्कूलों के अंदर वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। ज्यादा वैक्सीन सेंटर खोलने की योजना भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment