दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में 395 की मौत, 24 हजार से ज्यादा संक्रमित

दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में 395 की मौत, 24 हजार से ज्यादा संक्रमित

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में कोरोना का विस्फोट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 395 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमण दर 32 फीसदीसे ज्यादा बरकरार है। कोरोना की जांच कराने वाला हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है।

इस वजह से स्थिति भयावह हो गई है। हालातयह है कि दोदिनों से कोरोना के मामले 24 हजारसे ज्यादा आ रहे हैं। गुरुवार को 24 हजार 235 नए मामले सामने आए। इस वजह से दोदिनों में ही 50 हजार 211 लोग संक्रमित हो चुके हैं, लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 98000 पहुंच गई है।

CM केजरीवाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, लोगों से की ये अपील

दिल्ली में बढ़ती मरीजों की संख्या से इलाज मुश्किल इस वजह से मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईसीयू और वेंटिलेटर खत्म होते जा रहे हैं। सरकार लगातार आईसीयू बेड्स बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं दिल्ली ऑक्सीजन की किल्लत से भी गुजर रही है। कई मरीज बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं।

हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि पहली बार एकदिन में 25 हजार 615 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि पिछले 5 दिन में ही 1 लाख 17 हजार 504 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 1874 मरीजों की मौत भी हुई है।

1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने आसार कम! जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 11 लाख 22 हजार 286 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 08 हजार 537 मरीज वायरस को मात देकरठीक भी हो चुके हैं।हालांकि मरीजों के ठीक होने की दर घटी है, जो करीब 2 माह पहले 98 फीसदी से अधिक हो गई थी।

वहीं मृतकों की संख्या 15 हजार 772 पहुंच गई है। इससे मृत्यु दर 1.40 फीसदीहो गई है।मौजूदा समय में 97 हजार 977 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 19 हजार 524 मरीज अस्पताल में भर्ती है। कोविड केयर सेंटर में 640 मरीजऔर कोविड हेल्थ केयर में 138 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 53 हजार 440 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments