Sensex: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी फिसला
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 440.84 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 49,695.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 116.05 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 14,729.05 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की कमजोरी एचडीएफसी में आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक भी लाल निशान में थे।
देश में कोरोना का जोखिम हुआ तेज, सर्वाधिक प्रभावित 10 जिलों में दिल्ली भी शामिल
निफ्टी लगभग दो सप्ताह के ऊपरी स्तर पर दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और मारुति बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत बढ़कर 50,136.58 अंक पर और निफ्टी लगभग दो सप्ताह के ऊपरी स्तर 14,845.10 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 769.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 64.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
असम में तीसरे चरण के तहत आज अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे रैलीयां
शुक्रवार को 500 अंक से अधिक की तेजी आई वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंजका प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 398.91 अंकों (0.81 फीसदी) की बढ़त के साथ 49407.41 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.60 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 14640.90 के स्तर पर खुला।
वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझानों के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को 500 अंक से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 500.92 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 48,941.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 156.30 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 14,481.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज फिनसर्व में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में भी तेजी रही।
पीएम मोदी ने केरल की वाम सरकार पर बोला हमला
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के चलते भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 73.58 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.56 पर खुली और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.58 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.38 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.41 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 64.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
अंडमान-निकोबार में भी बढ़ने लगे कोरोना के संक्रमितों के मामले, पर्यटन पर पड़ेगा असर
-
फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस की चपेट में, उमर ने दी जानकारी
-
भाजपा के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने असम के अखबारों को दिया नोटिस
-
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, केजरीवाल ने उठाए ऐहतियाती कदम
-
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
-
एजाज खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लिया हिरासत में
-
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर CM ममता हमलावर हुईं, शिकायत लेकर EC पहुंची
-
शुभेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल को सीएम ममता बना देंगी मिनी PAK, मिला ये जबाव
-
केरल के पूर्व सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी से बचकर रहे लड़कियां
-
कोरोनाः महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment