महबूबा मुफ्ती को HC से मिला झटका, पासपोर्ट की अर्जी हुई खारिज
Navodaya TimesNational
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उस वक्त कोर्ट ने करारा झटका दियाजब जम्मू- कश्मीर के हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें अनुरोध किया गया था कि पासपोर्ट ऑथोरिटी उन्हें उनका पासपोर्ट जारी कर दे।
न्यायाधीश ने कहा ये महबूबा मुफ्ती की अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने जो वेरिफिकेशन रिपोर्ट उन्हें दी है वो पासपोर्ट जारी करने के खिलाफ थी। ऐसे में कोर्ट इस अर्जी पर विचार ही नहीं कर सकती है।
कोर्ट के बयान पर महबूबाने जताई की नाराजगी इस मामले में कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर पासपोर्ट कार्यालय ने मेरा पासपोर्ट जारी करने से मना कर दिया। मुफ्ती ने आगे लिखा कार्यालय ने कहा कि मेरा पासपाोर्ट जारी होने से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट की तारीख 31 मई 2019 तक थी जिसके बाद उन्होंने इसे अपडेट करने करने के लिए अपील की थी।
महबूबा मुफ्ती ने किया दावा महबूबा मुफ्ती को काफी लंबे वक्त नजरबंद रखने के बाद बीते साल ही नवंबर में रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि अभी उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment