Good News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे को मंत्रालय से मिली हरी झंडी, कल से जनता के लिए खुलेगा रास्ता
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) को मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल गई है। कल यानी एक अप्रैल को इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यूपी गेट से डासना और डासना से मेरठ तक चौथे चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डासना से मेरठ की ओर तैयार 700 मीटर की एलिवेटेड रोड पर अंतिम ट्रायल पूरा हो चुका है।
मंगलवार को एनएचआई और परिवहन मंत्रालय के बीच दिनभर बैठकों को दौर चला। इस दौरान एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने की वीडियो सहित विस्तृत रिपोर्ट मंत्रालय के सामने रखी गई। जिसके बाद मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेस की लाइफलाइन माना जा रहा है।
शब-ए-बारात के लिए खुले एक साल से बंद दिल्ली मरकज के दरवाजे
1 अप्रैल से जनता के लिए खुलेगा एक्सप्रेसवे इसे बुधवार यानी आज 31 मार्च को ही खोलना जाना था, लेकिन किन्ही तकनीकी कारणों के चलते एक दिन देरी से जनता के लिए इसे खोला जा रहा है।इस एक्प्रेसवे के खुलने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
टोल दरें अभी तय नहीं मंगलवार को चली बैठक के बाद भी टोल दरों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। एनएचआई के अधिकारियों को कहना है कि आने-वाले दो तीन दिन में इसे लेकर फैसला लिया जा सकता है। टोल दरें किमी के आधार पर तय होनी प्रस्वातवित हैं।
सख्ती के बावजूद होली पर दिल्ली में निकले हुड़दंगी, पुलिस ने किए 3 हजार से ज्यादा चालान
एक घंटा रह जाएगी दिल्ली से मेरठ की दूरी इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के साथ ही दिल्ली से मेरठ की दूसरी एक घंटा और गाजियाबाद से मेरठ की दूरी केवल 30 मिनट रह जाएगी। वहीं उत्तराखंड जाने वाले लोगों को दिल्ली मेरठ हाइवे के लंबे जाम से भी निजात मिलेगी, जिससे उनका समय बचेगा।
ये भी पढ़ें:
-
अंडमान-निकोबार में भी बढ़ने लगे कोरोना के संक्रमितों के मामले, पर्यटन पर पड़ेगा असर
-
फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस की चपेट में, उमर ने दी जानकारी
-
भाजपा के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने असम के अखबारों को दिया नोटिस
-
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, केजरीवाल ने उठाए ऐहतियाती कदम
-
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
-
एजाज खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लिया हिरासत में
-
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर CM ममता हमलावर हुईं, शिकायत लेकर EC पहुंची
-
शुभेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल को सीएम ममता बना देंगी मिनी PAK, मिला ये जबाव
-
केरल के पूर्व सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी से बचकर रहे लड़कियां
-
कोरोनाः महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment