केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज, देशवासियों से की ये खास अपील
Navodaya TimesNational
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।देश में कोरोना (Coronavirus) के कहर के बीच वैक्सीनेशन की प्रकिया काफी तेजी से चल रही है। ऐसे में आज केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोजले ली है। हर्षवर्धन ने ये वैक्सीनपत्नी के साथ राजधानी के दिल्ली हार्टएंड लंग इंस्टीट्यूट में लगवाई है।
महबूबा मुफ्ती को HC से मिला झटका, पासपोर्ट की अर्जी हुई खारिज
स्वास्थ्य मंत्री ने की अपील वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश में बढ़ रहे कोरोना के केस को लेकर कहा कि मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि आप सभी कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करें और वैक्सीन लगवाने को जन आंदोलन के रुप में लें।
वैक्सीन लेने के 28 दिन बाद फारूक अब्दुल्ला हुए संक्रमित, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी जानकारी
देश में कोरोना का कहर
देश में संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में देश में 56 हजार 211 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या 5 लाख 40 हजार 720 पहुंच गई हैं। वहीं कुल पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या1,20,95,855 हो गई है।
दिल्ली ठीक होने वालों से ज्यादा संक्रमित होने वाले रविवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 1 दिन में 952 और मरीज ठीक हुए हैं, लेकिन कई दिनों से लगातार नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मामलों की संख्या अधिक होने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।एक दिन में 68हजार 805लोगों की कोरोनाजांच की गई है। इसके साथ ही कोरोनारिकवरी दर घटकर करीब 97 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8हजार 032हो गई है। करीब साढे 3 महीने बाद सक्रिय मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 1 दिन में कई नए हॉटस्पॉट जोन बढ़ गए हैं।
बढ़ते कोरोना के चलते दिल्ली में शादी समारोह के लिए नई गाइडलाइन्स जारी
दिल्ली में अब तक इतने लोग हो चुके संक्रमित दिल्ली में अब तक 6 लाख 59हजार 619लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 40हजार 575 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.67% है। दिल्ली कोविड अस्पतालोंके कुल 5 हजार 765बेड में से 4 हजार 297 खाली हैं।अब दिल्ली के अस्पतालों में 1489 आइसोलेशन में 4 हजार 639 मरीज इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आईसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हॉटस्पॉट जोन की संख्या बढ़कर 1849हो गई है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment