दिल्ली में होली के कारण कम हुई कोरोना जांच, एक दिन में मिलने वाले नए मामलों दिखी गिरावट
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में होली के वजह से कोरोना(Corona in delhi) के कम टेस्ट हुए, जिससे नए मामले कम सामने आए हैं। मंगलवार को कोरोना के 992नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.70% हो गई। बीमारी से 4 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 1904 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई थी।
13 दिसंबर के बाद अब संक्रमण दरसबसे अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 36 हजार 757 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर घटकर 97 फीसदीहो गई है। सक्रिय मरीजों की संक्या बढ़कर 7 हजार 429गई है। 3 महीने बाद यह सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है, जबकि एक महीना पहले यह संख्या 1000 पर आ गई थी।
शब-ए-बारात के लिए खुले एक साल से बंद दिल्ली मरकज के दरवाजे
एक दिन में इतने मरीज हुए ठीक एक दिन में 54 नए हॉटस्पॉट जोन बढ़ गए हैं। वही मास्कनहीं पहने और बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 1 दिन में 1591 और मरीज ठीक हुए हैं, लेकिन कई दिनों से नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से कोरोनाके सक्रियमरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
अब तक इतने लोग हो चुके संक्रमित रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 6 लाख 60 हजार 611 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 42 हजार 166लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। वहींदिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.67% है। दिल्ली के अस्पतालों में 5 हजार 784 बेड मेंसे 4200 बेड खाली हैं। दिल्ली में वर्तमान होम आइसोलेशन में15084 औरदिल्ली के अस्पतालों में 4 हजार 832 मरीज इलाज करवा रहे हैं।अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आईसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
सख्ती के बावजूद होली पर दिल्ली में निकले हुड़दंगी, पुलिस ने किए 3 हजार से ज्यादा चालान
बीते 14दिनों बढ़ने लगा कोरोना बता दें कि पिछले साल दिल्ली में जून में काफी गंभीर स्थिति हो गई थी। इसके बाद सितंबर में फिर कोरोना के मामलेबढ़ेऔर नवंबर में कोरोना वायरस नेसारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि इसके बाददिल्ली में स्थिति काफी अच्छी हो गई थी। लेकिन बीते 14दिनों से एक बार फिर से दिल्ली में नए केस के साथ संक्रमण दर और मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
-
अंडमान-निकोबार में भी बढ़ने लगे कोरोना के संक्रमितों के मामले, पर्यटन पर पड़ेगा असर
-
फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस की चपेट में, उमर ने दी जानकारी
-
भाजपा के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने असम के अखबारों को दिया नोटिस
-
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, केजरीवाल ने उठाए ऐहतियाती कदम
-
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
-
एजाज खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लिया हिरासत में
-
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर CM ममता हमलावर हुईं, शिकायत लेकर EC पहुंची
-
शुभेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल को सीएम ममता बना देंगी मिनी PAK, मिला ये जबाव
-
केरल के पूर्व सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी से बचकर रहे लड़कियां
-
कोरोनाः महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment