दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सत्येंद्र जैन बोले अस्पतालों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बेड

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सत्येंद्र जैन बोले अस्पतालों में उपलब्ध हैं पर्याप्त बेड

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में कोरोना(Corona in delhi) के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। एक बार फिर से राजधानी में कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को यहां 1900 से ज्यादा मामले सामने सामने आए हैं। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई अस्पतालों में आईसीयू बेड फुल हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड को लेकर व्यव्सथाएं अभी पूरी हैं। सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर और आईसीयू बेड्स पर्याप्त संख्या में उपब्ध हैं।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1904 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर भी बढ़ कर 2.77% हो गई।13 दिसंबर के बाद येअब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 13 दिसंबर को 1984 मामले सामने आए थे। बीमारी से 6मरीजों की मौत हुई है।

किसानों ने फाड़े भाजपा विधायक के कपड़े, पंजाब के राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली मेंठीक होने वालों से ज्यादा संक्रमित होने वाले रविवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 1 दिन में 952 और मरीज ठीक हुए हैं, लेकिन कई दिनों से लगातार नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मामलों की संख्या अधिक होने से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

एक दिन में 68हजार 805लोगों की कोरोनाजांच की गई है। इसके साथ ही कोरोनारिकवरी दर घटकर करीब 97 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8हजार 032हो गई है। करीब साढे 3 महीने बाद सक्रिय मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 1 दिन में कई नए हॉटस्पॉट जोन बढ़ गए हैं।

बढ़ते कोरोना के चलते दिल्ली में शादी समारोह के लिए नई गाइडलाइन्स जारी

दिल्ली में अब तक इतने लोग हो चुके संक्रमित दिल्ली में अब तक 6 लाख 59हजार 619लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 6 लाख 40हजार 575 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.67% है। दिल्ली कोविड अस्पतालोंके कुल 5 हजार 765बेड में से 4 हजार 297 खाली हैं।

अब दिल्ली के अस्पतालों में 1489 आइसोलेशन में 4 हजार 639 मरीज इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और आईसीयू में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हॉटस्पॉट जोन की संख्या बढ़कर 1849हो गई है।

ये भी पढ़ें:



from Navodayatimes News

Comments