सल्ट उप चुनाव: भाजपा ने महेश, कांग्रेस ने गंगा को बनाया प्रत्याशी

सल्ट उप चुनाव: भाजपा ने महेश, कांग्रेस ने गंगा को बनाया प्रत्याशी

Navodaya Times

Khabre

देहरादून/ब्युरो।17 अप्रैल को होने वाले सल्ट विधनसभा अप चुनाव के लिये भाजपा ने स्व.विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है।

पंचोली इससे पहले भी सल्ट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। मोदी लहर के बावजूद गंगा काफी कम अंतर से चुनाव हारी थी। पहले कांग्रेस के लिए यहां से रणजीत रावत के पुत्र विक्रम सिंह रावत का नाम भी चल रहा था, लेकिन आखिर में गंगा के नाम पर ही मुहर लगी। गौरतलब है कि सल्ट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद से ये सीट खाली चल रही है। दोनों प्रत्याशी आज ही नामांकन करेंगे।

सल्ट विधानसभा के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 2 मई को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 151 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments