शब-ए-बारात के लिए खुले एक साल से बंद दिल्ली मरकज के दरवाजे
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2020 में जब देश में कोरोना (Coronavirus)अचानक तेजी से फैलने लगा तब सुर्खियों में आया दिल्ली का वो मरकज जहां तबलीगी जामती रुके हुए थे वो पूरे एक साल के बाद खुला है। दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शब-ए-बारात के मौके पर इस मरकज के दरवाजे सीमित लोगों के लिए खोले गए।
शब-ए-बारात के मौके पर मरकज में 50 लोगों ने इबादत की। हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस मरकज के दरवाजे पर तैनात थी और जिन लोगों को इबादत के लिए मरकज की तरफ से थाने में अर्जी दी गई थी उन्हीं लोगों को प्रवेश मिला। पुलिस वाले हर आने-जाने वाले की पूरी जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दे रहे थे।
किसानों ने फाड़े भाजपा विधायक के कपड़े, पंजाब के राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
शब-ए-बारात औररमजान को देखते हुए कोर्ट दी राहत बता दें कि दिल्ली वक्फ बोर्ड को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने मरकज का ताला खोलने की अनुमति दी थी. शब-ए-बारात औररमजान को देखते हुए कोर्ट ने सशर्त ये अनुमति दी थी। बीते सप्ताह दिल्ली वक्फ बोर्ड के वकीलों ने कोर्ट में आग्रह किया था कि कुछ ही दिनों में शब-ए-बारात है और फिर रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में मरकज के दरवाजे खोलने की अनुमति दी जाए।
केंद्र नेस्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने केकोर्ट से मांगा समय इसके बाद कोर्ट ने जमात के 50 लोगों को मरकज में प्रवेश की अनुमति दी। साथ ही उनका नाम व पता भी पुलिस थाने में जमा करने के निर्देश दिए।केंद्र सरकार की ओर से पेश वकीलों ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की थी। वहीं दिल्ली वक्फ बोर्ड ने शब-ए-बारात और रमजान को देखते हुए जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 50 लोगों को अनुमति दी। इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 12 अप्रैल रखी गई है।
बढ़ते कोरोना के चलते दिल्ली में शादी समारोह के लिए नई गाइडलाइन्स जारी
मार्च 2020 से बंद था मरकज बता दें कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए साल 2020 में मार्च महीने से ही मरकज को बंद कर दिया गया था। इस दौरान मरकज में कई लोग जमा हुए थे जिनमें से कई कोरोना संक्रमित थे। ऐसे में संक्रमण का प्रसार तेजी से हुआ ये लोग देश के कई राज्यों में चले गए, जिसके बाद देखते ही देखते देश में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी।
ये भी पढ़ें:
-
राहुल गांधी बोले- पलानीस्वामी ‘भ्रष्टाचार’ में संलिप्त रहने के चलते शाह के आगे झुके
-
पवार-शाह मुलाकात का NCP ने खंडन किया, भाजपा पर हमला बोला
-
Holi 2021: यूपी के इस गांव में पुरुषों को होली खेलने का अधिकार नहीं, जानिए क्या है मामला
-
कांग्रेस ने की चुनावी विज्ञापनों के लिए नड्डा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
-
येचुरी बोले- RS चुनाव स्थगित करने का निर्वाचन आयोग का फैसला असंवैधानिक
-
NIA ने बरामद की वाजे की मौजूदगी में नदी से डीवीआर, नम्बर प्लेट
-
किसानों ने फाड़े भाजपा विधायक के कपड़े, पंजाब के राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र में खलबली! गृह मंत्री अमित शाह से शरद पवार मिले, राज्य में उद्धव सरकार पर बढ़ा खतरा
-
शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीतने का किया दावा
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment