AAP की BJP को चेतावनी- मच्छरों से निजात के लिए 48 घंटे में शुरू करे फॉगिंग...
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) ने भाजपा शासित एमसीडी (MCD) पर मच्छरों की दवा के छिड़काव के 100 करोड़ गटक जाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दिल्ली भाजपा और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चेतावनी देते हुए 48 घंटे के अंदर दवाई का छिड़काव शुरू करने की मांग की।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा को लगता है कि आखिरी मौका है, इसलिए मच्छरों की दवा के छिड़काव के 100 करोड़ रुपए भी किसी तरह से हड़प लिए जाएं। खुद मोदी जी का सर्वे यह कहता है कि दिल्ली सबसे गंदी अवस्था में है। उसके कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं और दिल्ली में दवाई का छिड़काव न होने के कारण मच्छर मर नहीं रहे हैं। भाजपा ने दिल्ली को मच्छरों की राजधानी बना दिया है।
सख्ती के बावजूद होली पर दिल्ली में निकले हुड़दंगी, पुलिस ने किए 3 हजार से ज्यादा चालान
भाजपा तत्काल फॉगिंग शुरू करे- AAP भाजपा तत्काल फॉगिंग शुरू करे, वर्ना दिल्ली कि जनता भाजपा के विरोध में सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे के अंदर दिल्ली में फॉगिंग शुरू करवाएं, दवा का छिड़काव शुरू हो और अगर ऐसा नहीं करेंगे, तो दिल्ली की जनता इसके विरोध में आप के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और ईंट से ईंट बजा देगी।
शब-ए-बारात के लिए खुले एक साल से बंद दिल्ली मरकज के दरवाजे
दक्षिण निगम नेताओं ने आप नेताओं के आरोप को बेबुनियाद बताया दक्षिण दिल्ली नगर निगम में नेता सदन नरेंद्र चावला ने आम आदमी पार्टी द्वारा फॉगिंग को लेकर दक्षिणी निगम पर लगाये आरोपों को गलत बताया है। चावला ने कहा कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी और बाढ़ व सिंचाई विभाग द्वारा नालों की सफाई नहीं की जा रही है जिस कारण मच्छर प्रजनन बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा आप नेताओं नगर निगमों पर आरोप लगाया है कि नगर निगम मच्छर को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग अभियान शुरू नहीं कर रहा है, जब की सच्चाई यह है कि तीनों नगर निगमों को एनजीटी के निर्देशों के पालन करते हुये उचित समय पर कार्रवाई करती है।
ये भी पढ़ें:
-
अंडमान-निकोबार में भी बढ़ने लगे कोरोना के संक्रमितों के मामले, पर्यटन पर पड़ेगा असर
-
फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस की चपेट में, उमर ने दी जानकारी
-
भाजपा के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने असम के अखबारों को दिया नोटिस
-
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, केजरीवाल ने उठाए ऐहतियाती कदम
-
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
-
एजाज खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लिया हिरासत में
-
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर CM ममता हमलावर हुईं, शिकायत लेकर EC पहुंची
-
शुभेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल को सीएम ममता बना देंगी मिनी PAK, मिला ये जबाव
-
केरल के पूर्व सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी से बचकर रहे लड़कियां
-
कोरोनाः महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment