कोरोना को रोकने के लिए आज से दिल्ली में प्रतिदिन होंगे 80 हजार टेस्ट- सत्येंद्र जैन
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में कोरोना संक्रमण(Corona in delhi) को एक बार फिर से बढ़ता देख सरकार ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन(Satyendar Jain) ने कहा है कि आज से हम कोरोना जांच को बढ़ाकर प्रतिदिन 80 हजार कर देंगे।कल, सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में आईसीयू वार्डों में 220 बेड बढ़ाने का आदेश जारी किया है।इसके साथ ही जैन ने ये भी बताया है किदिल्ली में वर्तमान में निजी और सरकारी अस्पतालों में सिर्फ 25% बेड भरे हुए हैं।
वहीं एम्स के निदेशक डॉक्टररणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) का कहना है किदिल्ली में कोरोना के जो मरीज मिल रहे हैं उनमेंमुख्य रूप से अपेक्षाकृत मामूली लक्षणों वाले हैं। इनमें भी अधिकतर युवा आबादी में कोरोना के मामलू लक्षण मिल रहे हैं।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि संक्रमण बुजुर्गों में फैल सकता है और साथ ही गंभीर लक्षणोंको ट्रिगर कर सकताहै। यदि ऐसा होता है तो एकबार फिर स्वास्थ्य देखभाल के संसाधनों को लेकि दिल्ली में चिंता बढ़ सकती है।
दिल्ली में होली के कारण कम हुई कोरोना जांच, एक दिन में मिलने वाले नए मामलों दिखी गिरावट
संक्रमण रोकने के लिएहॉटस्पॉट जोन की रणनीति बेहतर- AAIMS निदेशक वहीं कुछ राज्य एक और लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। इस पर गुलेरिया ने कहा कि एक शहर के भीतर अधिक हॉटस्पॉट जोनहोने संक्रमण के प्रसार को रोकना एक अच्छी रणनीति साबित हो सकती है। डॉक्टर गुलेरिया का कहना है किअब तक, अधिकांश रोगी जो आ रहे हैं, वे अपेक्षाकृत मामूली लक्षण वाले हैं, लेकिन वर्तमान में हम कम आयु वर्ग के मामलों में वृद्धि देख रहे हैं और यहयह बुजुर्गों तक फैल जाएगा।जैसा कि महाराष्ट्र में देखा गया है।
गुलेरिया ने बताया कि महराष्ट्र मेंइसकी शुरुआत सैन्य मामलों से हुई थी और तब हमें मामलों की बढ़ती संख्या और अधिक गंभीर लक्षण मिले, जिससे अस्पतालों में संसाधनों की कमी हो गई और स्थितितनावपूर्ण हो गई। हमें इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है।
Corona को लेकर सख्ताई के साथ जागरूक भी कर रही है NDMC
दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 992नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.70% हो गई। बीमारी से 4 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 1904 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई थी। 13 दिसंबर के बाद अब संक्रमण दरसबसे अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 36 हजार 757 लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर घटकर 97 फीसदीहो गई है। सक्रिय मरीजों की संक्या बढ़कर 7 हजार 429गई है। 3 महीने बाद यह सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है, जबकि एक महीना पहले यह संख्या 1000 पर आ गई थी।
ये भी पढ़ें:
-
अंडमान-निकोबार में भी बढ़ने लगे कोरोना के संक्रमितों के मामले, पर्यटन पर पड़ेगा असर
-
फारूक अब्दुल्ला कोरोना वायरस की चपेट में, उमर ने दी जानकारी
-
भाजपा के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने असम के अखबारों को दिया नोटिस
-
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, केजरीवाल ने उठाए ऐहतियाती कदम
-
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
-
एजाज खान को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लिया हिरासत में
-
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर CM ममता हमलावर हुईं, शिकायत लेकर EC पहुंची
-
शुभेंदु अधिकारी ने कहा बंगाल को सीएम ममता बना देंगी मिनी PAK, मिला ये जबाव
-
केरल के पूर्व सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी से बचकर रहे लड़कियां
-
कोरोनाः महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment