बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण यूपी में 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण(Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अब चार अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद रखने की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी जाए।

बता दें कि केंद्र ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी स्थिति बद से बदतर हो रही है। पूरा देश जोखिम में है और किसी को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 10 जिलों में से आठ महाराष्ट्र से हैं और दिल्ली भी एक जिले के रूप में इस सूची में शामिल है।

असम में तीसरे चरण के तहत आज अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे रैलीयां

आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात भी बढ़ाने की आवश्यकता स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार कोकहा कि तकनीकी रूप से दिल्ली में कई जिले हैं, लेकिन इसे एक जिले के रूप में लिया गया है। जांच में तेजी से वृद्धि किए जाने की और इसमें आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात भी बढ़ाने की आवश्यकता है। वायरस के स्वरूपों के बारे में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 10 प्रयोगशालाओं ने दिसंबर से अब तक 11064 नमूनों की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ की है।

जिनमेंभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि ‘कोवैक्सीन’ तथा ‘कोविशील्ड’ दोनों टीके ब्रिटेन तथा ब्राजील में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं और वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप के खिलाफ विभिन्न प्रयोगशालाओं में कार्य जारी है। वायरस का कोई भारतीय स्वरूप नहीं है।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर महबूबा की मां का पासपोर्ट आवेदन भी खारिज

नए मामलों में मामूली गिरावट कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच होली के दिन सोमवार को इनमें मामूली गिरावट देखी गई। स्वास्थ्यमंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ो के मुताबिक देश में 56211 नए मामले पिछले 24 घंटों में आए। इसके साथ ही देश में एक्टिव मामले 540720 हो गए हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि कोविड-19 संबंधी स्थिति बद से बदतर हो रही है। पिछले कुछ सप्ताहों में, खासकर कुछ राज्यों में, यह एक बड़ी चिंता विषय है।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments