MCD Bypolls: नगर निगम की 5 सीटों पर मतदान, 2 बजे तक 27.52 फीसदी वोटिंग

MCD Bypolls: नगर निगम की 5 सीटों पर मतदान, 2 बजे तक 27.52 फीसदी वोटिंग

Navodaya Times

Delhi NCR

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।कोरोना केकहर के बीच पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में नगर निगम(Delhi Nagar Nigam) के उपचुनाव के लिए आज पांच सीटों पर वोटिंग चल रही है।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर की पूरी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं मतदान देने के लिए आ रहे वोटर भी मास्क पहनकर वोट कर रहे हैं।

Live Update

सुबह से ही भारी संख्या में लोग मतदान के लिए केंद्र पर पहुंच रहे है

दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। तस्वीरें रोहिणी के एक मतदान केंद्र से।

महिला वोटरों में उत्साह नगर निगम के इस उपचुनाव के दौरान महिला वोटर काफी उत्साहित नजर आ रही है। आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिला वोटरों का ताता लगा हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि महिला वोटरों का ये उत्साह लोकतंत्र के इस पर्व को और भी एतिहासिक बना रहा है।

कहां से किसका नामांकन.....

1- रोहिणी सी

आप- रामचंद्र

कांग्रेस- मेमबती बरवाला

भाजपा- राकेश गोयल

2- शालीमार बाग नॉर्थ

आप- सुनीता मिश्रा

कांग्रेस- ममता

भाजपा- सुरभ‍ि जाजू

3- त्रिलोकपुरी ईस्ट

आप- विजय कुमार

कांग्रेस- बाल किशन

भाजपा- ओमप्रकाश गुगरवाल

4- चौहान बांगर

आप- हाजी इशराक

कांग्रेस- चौधरी जुबेर अहमद

भाजपा- मो. नजीर अंसारी

5- कल्याणपुरी

आप- धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी गौतम

कांग्रेस- धर्मपाल मौर्या

भाजपा-सियाराम कनौजि‍या

बुधवार को होगी मतगणना सभी सीटों पर मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। वहीं कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज हो रहे मतदान की मतगणना बुधवार को की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments