Man Ki bat: कुछ ही देर बाद पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित, 74वीं बार होगी मन की बात
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)आज एक बार फिर से देशवासियों के साथ मन की बात (man Ki bat)करने जा रहे हैं। ये 74वीं बार है जब पीएम मोदी देश को मन की बात कार्यक्रम द्वारा संबोधित करने जा रहे है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश के कुछ ऐसे कर्मठ और अनोखा काम करने वाले लोगों के बारे में देश को बताते हैं, जिससे सभी को अच्छा काम और मेहनत करने की प्रेरणा मिले।
इसके साथ ही लोगों से देश की समस्याओं के विषय में सुझाव भी मांगे जाते हैं। इससे पहले 15 फरवरी को पीएम ने मन की बात कार्यक्रम किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें के ये कार्यक्रम रेडियो, दूरदर्शन, पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और मोदी एप के जरिए भी प्रसारित किया जाता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment