Man Ki baat Live: पीएम मोदी का युवाओं को संदेश- पारंपरिक सोच से हटकर करें काम

Man Ki baat Live: पीएम मोदी का युवाओं को संदेश- पारंपरिक सोच से हटकर करें काम

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)आज एक बार फिर से देशवासियों के साथ मन की बात (man Ki baat)करने जा रहे हैं। ये 74वीं बार है जब पीएम मोदी देश को मन की बात कार्यक्रम द्वारा संबोधित करने जा रहे है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

Live Udates:

  • देश के गांव-गांव में पहुंच रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना
  • अपने देश के उत्पादों पर गर्व करने से आत्मनिर्भर भारत के अभियान नहीं नेशनल स्पिरिट बनेगा- पीएम मोदी
  • आत्मनर्भिरता की पहली शर्त अपने देश के उत्पादों पर गर्व करना- पीएम मोदी
  • आज नेशनल साइन्स डे पर विज्ञान के विस्तार का दिया संदेश
  • पीएम मोदी का युवाओं को संदेश- पारंपरिक सोच से हटकर करें काम
  • मैं संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से जुड़ा हूं मुझे इस बात की खुशी- पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने युवाओं को संत रविदास से प्ररित होने का दिया संदेश
  • पानी के संरक्षण के लिए अभी से करना होगा प्रयास - पीएम मोदी
  • पीएम बोले कल माघ पूर्णिमा का पर्व था जो मूल रूप से जल से जुड़ा है।
  • जल हमारे लिए जीवन और आस्था, सामूहिक उपहार के साथ उत्तर दायित्व भी- पीएम मोदी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश के कुछ ऐसे कर्मठ और अनोखा काम करने वाले लोगों के बारे में देश को बताते हैं, जिससे सभी को अच्छा काम और मेहनत करने की प्रेरणा मिले।

इसके साथ ही लोगों से देश की समस्याओं के विषय में सुझाव भी मांगे जाते हैं। इससे पहले 15 फरवरी को पीएम ने मन की बात कार्यक्रम किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें के ये कार्यक्रम रेडियो, दूरदर्शन, पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और मोदी एप के जरिए भी प्रसारित किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments