अमेरिका: Johnson & Johnson की वैक्सीन को FDA ने मंजूरी, एक खुराक है काफी

अमेरिका: Johnson & Johnson की वैक्सीन को FDA ने मंजूरी, एक खुराक है काफी

Navodaya Times

Top News

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।कोरोना के कहर को खत्म करने के लिए अमेरिका ने Moderna और Pfizer के बाद अब एक और वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।अमेरिका में अब तक 5 लाख से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। इस वजह से बाइडेन सरकार अब कोरोना को और कोई मौका नहीं देना चाहती है। इसलिए शनिवार को जॉनसन ऐंड ज़नसन की वैक्सीन को अमेरिका ने मंजूरी दे दी है।

1 मार्च से प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका

एक खुराक ही काफी है आपको बता दें कि अमेरिका में वैक्सीनेशन प्रकिया चल रही है। ऐसे में में इस वैक्सीनेशन में तेजी करने के लिए सरकार ने जॉनसन ऐंड जॉनसन (J&J) की वैक्सीन को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि इसकी एक खुराक ही वायरस के खात्में के लिए काफी है।

गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता

FDA के पैनल ने दी मंजूरी जॉनसन ऐंड जॉनसन (J&J) की वैक्सीन को FDA के एक पैनल ने मंजूरी दी है। वैक्सीन को मंजूरी देते हुए पैनल ने कहा कि वायरस की गंभीरता को देखते हुए और अस्पताल में मौत के आंकडे को कम करने के लिए वैक्सीन काफी असरदार पाई गई है। इसकी एक खुराक से ही शरीर में एंटी बॉडी पैदा हो जाती है।

ये है टीकाकरण का लक्ष्य अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के अपने प्रयासों में रिकॉर्ड पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है।राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को पाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ये अमेरिका की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस से देशवासियों को अपने संबोधन में कहा, ‘‘लेकिन यह आराम से बैठने का वक्त नहीं है।उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमें अपने हाथों को धोते रहना है, सामाजिक दूरी का पालन करना है और मास्क पहनना है। इस लड़ाई में थोड़ी बहुत प्रगति इसलिए हुई है क्योंकि कई अमेरिकी इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। अगर हमने ढिलाई बरती तो यह सबसे बुरी बात होगी।

पांच करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन उन्होंने कहा, ‘‘जितने अधिक लोगों का टीकाकरण होगा, उतनी तेजी से हम महामारी को परास्त करेंगे। इसलिए शपथ लेने के साथ मैंने संकेत दिया था कि मेरा लक्ष्य अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण करना है।बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के महज 37 दिनों के भीतर अमेरिका ने पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण कर इस दिशा में आधा रास्ता तय कर लिया है।

अमेरिका के पास अतिरिक्त 200 मिलियन खुराक खरीदने का विकल्प बता दें कि अमेरिका 100 मिलियन खुराकों के लिए 1 बिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए सहमत है। कंपनी साल की पहली छमाही में तक 100 मिलियन खुराक की आपूर्ति करने की तैयारी में है। इसके अलावा अमेरिका के पास अतिरिक्त 200 मिलियन खुराक खरीदने का विकल्प भी है। वहीं कंपनी अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और भारत में वैक्सीन का उत्पादन करने वाली है और उसका लक्ष्य 2021 में एक बिलियन खुराक वितरित करने का है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments