ISRO ने रचा 2021 में इतिहास, अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और पीएम मोदी की तस्वीर

ISRO ने रचा 2021 में इतिहास, अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और पीएम मोदी की तस्वीर

Navodaya Times

National

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।साल 2021 की पहली सफलता के साथ आज इसरो (ISRO) ने सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा(Sriharikota) के सतीशधवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी 51 को लॉन्च कर दिया।

भेजी गई ये सैटेलाइट आज सुबह 10 बजकर 24 मिनच पर सतीशधवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51) के जरिए ब्राजील की एक मुख्य सैटेलाइट एमैजोनिया के अलावा 18 अन्य सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया है। आपको बता दें कि ये पी एसएलवी का 53वां मिशन है।

महिला नेत्रियों के सहारे BJP का TMC पर पलटवार, कहा- 'बंगाल को बेटी चाहिए, बुआ नहीं'

रखेगा निगरानी पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। अमेजोनिया-1 के बारे में बयान में बताया गया है कि यह उपग्रह अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा औरमौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments