गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के जी-23 (Congress G23 Leaders) के प्रमुख नेताओं ने जम्मू में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) के नेतृत्व में बैठक की। पतन की ओर जाती कांग्रेस के हालातों पर अब ये नेता खुलकर सामने आ गए हैं और पार्टी के नेतृत्व पर सामने से सवाल उठा रहे हैं। इस बैठक में एक गौर करने वाली बात ये दिखी कि सभी दिग्गज नेता भगवा रंग की पगड़ी पहने नजर आए।
एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी राज्य तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। वहीं जम्मू में पार्टी के असंतुष्ट नेताएक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें कमजोर होती दिख रही है। उन्होंने गुलाम नबी आजाद को दोबारा राज्यसभा के लिए नामित ना किए जाने पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस में कलह! फिर से लगा G23 के असंतुष्ट नेताओं का जमघट, गांधी परिवार के कार्यशैली पर सवाल
भगवा साफा पहने जुटा G-23 कार्यक्रम में सोनिया-राहुल के पोस्टर नहीं थे। कार्यक्रम के मंच पर गांधी ग्लोबल लिखा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस के कई नेता जम्मूके शांति सम्मेलन में पहुंचे, जिससे गांधी ग्लोबल फैमिली नामक एक एनजीओ ने आयोजित किया। इस दौरान भगवा साफा पहन कर g-23 जुटाहुआ था।
कपिल सिब्बल ने कही ये बात कपिल सिब्बल ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि गुलाम नबी आजाद साहब को संसद से आजादी मिले, क्योंकि मैं समझता हूं कि जब से वोराजनीति में आए कोई ऐसा मंत्रालय नहीं रहा जिसमें वह मंत्री नहीं रहे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस अनुभव को कांग्रेस पार्टी इस्तेमाल क्यों नहीं कर पा रही है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पार्टी हमें कमजोर होती दिख रही है, लेकिन हम सच बोलेंगे इसीलिए हम यहां इकट्ठा हुए हैं। पहले भी यहां एकत्रित हुए थे। हमें इकट्ठा होकर इसे मजबूत करना है। हम नहीं चाहते थे कि गुलाम नबी आजाद साहब को संसद से आजादी मिले।
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कही ये बात वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि हम में से कोई ऊपर से नहीं आया। खिड़की रोशनदान से नहीं आया। दरवाजे से आए हैं। चलकर आए हैं। छात्र आंदोलन से आए हैं। युवक आंदोलन से आए हैं। यह अधिकार मैंने किसी को नहीं दिया कि मेरे जीवन में कोई बताए कि हम कांग्रेसी हैं कि नहीं है। यह किसी का हक नहीं है।
उन्होंने कहा किहम बता सकते हैं कांग्रेस क्या है। हम बनाएंगे कांग्रेस को। आनंद शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस कमजोर हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं का समूह राहुल गांधी के हालिया उत्तर दक्षिण की राजनीति वाली टिप्पणी से नाखुश है। वहीं इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व चीफ और G-23के नेता राज बब्बर ने कहा कि जी-23 चाहता है कि कांग्रेस मजबूत बने।
ये भी पढ़ें:
-
Corona फिर बेकाबू! अमरावती में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, 8 मार्च तक बढ़ाने का फैसला
-
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
-
वैक्सीन का लाभ आमजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, महज 250 रुपये में मिलेगाटीका!
-
असम विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान- गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी RJD
-
असम में महागठबंधन की सरकार बनी तो सोनोवाल एवं हिमंत के खिलाफ आरोपों की जांच होगी: CM बघेल
-
राहुल गांधी का BJP- RSS पर निशाना, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं हूं, इसलिए मुझसे डरती है भाजपा
-
PSLV-C51 की उल्टी गिनती शुरू, 2021 के पहले अंतरिक्ष अभियान में 19 सैटेलाइट होगी लॉन्च
-
पाकिस्तान ने रिलीज किया नया प्रॉपगैंडा, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो किया जारी
-
रामदास आठवले ने मयावती को दिया RPI आने का न्यौता, किया इस पद का ऑफर
-
हार्दिक पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पार्टी के नेता नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment