CBSE Board Exam 2021: 30 लाख छात्र देंगे परीक्षा, नई गाइडलाइन्स बनना शुरू

CBSE Board Exam 2021: 30 लाख छात्र देंगे परीक्षा, नई गाइडलाइन्स बनना शुरू

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 4 मई से 11 जून तक आयोजित होने वाली 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर गाइडलाइंस तैयार कर रहा है।क्योंकि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 2 शिफ्टोंमें परीक्षा आयोजित होनी है जिसके लिए कई नियम बनाने होंगे। दसवीं बारहवीं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। बोर्डछात्रों के रोल नंबर जारी करने जा रहा है।

इस वर्ष 10वीं 12वीं में 30 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा देने की संभावना हैस क्योंकि यह संख्या प्रति वर्ष बढ़ रही है। बात2018की करें तो 28 लाख 10 हजार 988 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर हुए थे। 2019 में संख्या बढ़कर 31 लाख 14 हजार 831 हो गई। वहीं 2020 में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में मामूली गिरावट आई।

2020 में 18.89 लाख10वीं और 12वीं के 12.06 छात्रों ने पंजीकरण कराया।साल 2021 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की बात करें तो कोरोनाके कारण बीते वर्ष नवी और ग्यारहवीं के छात्रों को विशेष मूल्यांकन पद्धति के से अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है। इसलिए संख्या 30 लाख के पार जा सकती है।

अगले सत्र से दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरू होगा देशभक्ति पाठ्यक्रम

परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की संभावना परीक्षा नियंत्रक डॉ भारद्वाज का कहना है कि इस वर्ष रजिस्टर कराने वाले बच्चे कितने हैं यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन बच्चे बढ़ेंगे क्योंकि बीते वर्ष नवी और ग्यारहवीं में रजिस्टर कराने वाले छात्रों की संख्या को देखकर यह कहा जा सकता है।

स्कूल प्रैक्टिकल की तैयारियां कर रहे हैं। बोर्ड 1 मार्च से होने जा रहे हैं प्रैक्टिकल के लिए एक और गाइडलाइन जारी करने जा रहा है ताकि स्कूल और बच्चों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। जल्द ही बोर्ड छात्रों का रोल नंबर जनरेट करेगा क्योंकि इसके बाद छात्रों के प्रैक्टिकल शुरू हो जाएंगे।

वाइवा में छात्र और एग्जामिनर को एक दिशा में रखना होगा चेहरा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित की जा रही प्रायोगिक परीक्षा में छात्र और एग्जामिनर को एक ही दिशा में अपना चेहरा करके सवाल जवाब करने होंगे। कोविड-19 के कारण बरती जा रही सावधानियों के कारण यह नियम बनाया गया है। अगर किसी छात्र का स्वास्थ्य प्रायोगिक परीक्षा के समय बेहतर नहीं है तो उसका अलहदा एग्जाम कराया जाए।

'नई शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को सशक्त करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है'

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शेयर होगी ग्रुप फोटो प्रायोगिक परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूरे बैच की एक ग्रुप फोटो स्कूल अपलोड करेंगे। ग्रुप फोटो में छात्र, एक्सटर्नल एग्जामिनर, इंटरनल एग्जामिनर और ऑब्जर्बर सभी का चेहरा साफ दिखना चाहिए। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान लैब में लिए गए फोटो में लैब भी स्पष्ट रूप से पहचान में आनी चाहिए। बोर्ड को भेजे गए अंकों के साथ बैच नंबर, टोटल बैच, तिथि व प्रायोगिक परीक्षा का समय भी स्कूलों को भेजना होगा।

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments