माघ पूर्णिमा पर तड़के से शुरू हुआ गंगा स्नान
Navodaya TimesKhabre
हरिद्वार/ब्यूरो।कुंभ नगरी हरिद्वार में शनिवार तड़के से माघ पूर्णिमा का स्नान प्रारम्भ हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई।
हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट, गऊघाट से लेकर शहर के आबादी वाले इलाकों गोविंदपुरी, प्रेम नगर आश्रम, विश्वकर्मा, दुर्गा घाट आदि घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। तड़के करीब 3:30 बजे से श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुँचना शुरू हो गया था।
मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की कोरो ना से बचाव के लिए बॉर्डर पर रेंडम सेंपलिंग की जा रही है।
माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आमद की संभावना को देखते हुए हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। 28 फरवरी की शाम तक शहर के अंदर भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment