अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत! बिग बी को जल्द सर्जरी की जरूरत
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan ) की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। हालांकि अभी उन्हें अस्पताल नहीं लाया गया है लेकिन खुद अभिनेता ने अपने ब्लॉग मेंसंकेत दिया है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी के कारण उन्हें ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है।

ह्यूमर के साथ मिस्ट्री का तड़का- सोनी सब पर होगी ‘जीजाजी छत पर कोई है’ की वापिसी
ब्लॉग में लिखा ये 78 वर्षीय अभिनेता ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत... ऑपरेशन... लिख नहीं सकता।’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चिकित्सा प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं।
वर्जिन भानुप्रिया के बाद रुमाना मोला ने बावरी छोरी में दिखाया अपना कमाल!
विकास बहल के साथ काम करने वाले है अमिताभ बच्चन अभिनेता ने हाल में बताया था कि वह जल्द ही फिल्मकार विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ को पिछली बार शूजित सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में देखा गया था। अब वह ‘झुंड’ फिल्म में दिखाई देंगे, जो 18 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ‘चेहरे’ 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
कुछ समय पहले बिग बी को सिनेमा जगत का सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस सेरेमनी के दौरान अमिताभ ने कहा, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada saheb phalke award) को देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई और मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं। ऐसे में इस पुरस्कार की घोषणा के समय मेरे मन में यह बात आई कि क्या यह पुरस्कार लेकर मुझे यह भी संकेत देना है कि भाई बस कर अब बहुत काम हो गया। वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, सुनाया मजेदार किस्सा
ये हैं बिग बी की अपकमिंग फिल्में बिग बी ने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं बल्की बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है जिसे हासिल कर पाना सबके बस की बात नहीं। इस साल भी उनकी झोली में कई फिल्में हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।बिग बी जल्द ही इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में और नागराज मंजुले की 'झुंड' में नजर आएंगे।
तो क्या सगाई करने गए रणबीर और आलिया ? परिवार संग प्राइवेट जेट से पहुंचे जयपुर
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आएंगे अमिताभ नजर बिग बी अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (brahmastra) में भी नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट (alia bhatt), रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे।वहीं साल 2002 में आई फिल्म आंखें में बिग बी ने शानदार एक्टिंग की थी। खबरें हैं कि बहुत जल्द इसका दूसरा पार्ट भी बन रहा है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment