दिल्ली पुलिस के जवान ने पीसीआर वैन के अंदर खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस (delhi Police)के एक जवान ने आज सुबह पीसीआर वैन के अंदर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ये घटना आज सुबह जखीरा फ्लाइओवर पर हुई। पीसीआर वैन सुबह के समय जखीरा फ्लाइओवर पर तैनात थी। उसी वक्त दिल्ली पुलिस के एएसआई ने खुद को पीसीआर वैन के अंदर ही सीने पर गोली मार ली।। मृतक एएसआई की उम्र करीब 50 साल थी। बताया जा रहा है कि जब एएसआई ने खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी पुलिसकर्मी वैन से बाहर थे।
पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त पीसीआर वैन जखीरा फ्लाइओवर के पास खड़ी थी। अन्य पुलिसकर्मी पीसीआरवैन के बाहर कुछ दूरी पर खड़े थे। तभी पीसीआर वैन के अंदर बैठे 50 साल के एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी तुरंत वैन की ओर दौड़ पड़े।
कालकाजी, प्राचीन हनुमान मंदिर व जामा मस्जिद को बाल भिखारियोंसे किया जाएगा मुक्त
पुलिस कर रही मामले की जांच जैसे ही वो वैन के नजदीक पहुंचे वो खून से लथपथ एएसआई को देखकर वो चौंक गए। उन्होंने तुरंत एएसआई को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी पुलिसकर्मी के परिवार को दे दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वो हर एंगल से मामले की जांच करेगी। तभी किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
चुनाव आयोग ने किया साफ- निर्वाचन में तैनात हर कर्मी को कोविड वैक्सिन लगानी होगी
कई बार सामने आ चुकी है ऐसी घटनाएं इस प्रकार से एक 50 साल के एएसआई द्वारा खुद को गोली मार देने की खबर से पूरापुलिस महकमा सकते में हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस के किसी जवान ने खुदकुशी की हो। ऐसी घटना पहले भी कई बार सा्मने आ चुकी हैं। कई बार पुलिसकर्मियों को काम का प्रेशर इसकी वजह रही, कभी किसी साथी पुलिसकर्मी से झगड़ा तो कई बार पारिवारिक झड़गों के चलते भी पुलिसकर्मी ऐसा कदम उठा चुके हैं। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर पता लगाएगी कि आखिर एएसआई ने खुदकुशी जैसा इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।
ये भी पढ़ें:
- पश्चिम बंगाल चुनाव : मोदी-शाह के बाद अब राजनाथ सिंह ने ममता सरकार पर बोला हमला
- मोदी सरकार ने फिर दिया महंगाई का झटका: रसोई गैस सिलेंडर और हुआ महंगा
- पीएनबी घोटाला : भगोड़ा बिजनेसमैननीरव मोदी भारत लाया जाएगा
- रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
- राहुल गांधी बोले- मछुआरों को स्वतंत्र मंत्रालय चाहिए, सिर्फ एक विभाग से नहीं चलेगाकाम
- ‘जय बांग्ला’ बनाम ‘सोनार बांग्ला’ पर तेज हुई बहस, टीएमसी ने भाजपा पर दागे सवाल
- क्रिकेट स्टेडियम का नाम पीएम मोदी पर रखे जाने से खुश हैं बाबा रामदेव
- मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों के साथ मिला वाहन चोरी का निकला
- कंगना के खिलाफ राजद्रोह मामले में हाई कोर्ट ने बांद्रा की अदालत से मांगे दस्तावेज
- दिल्ली, यूपी पुलिस ने कोर्ट में कहा- मरने वाले किसान के शरीर पर नहीं थे गोली के घाव
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment