मेरठ किसान महापंचायत में केजरीवाल का बीजेपी पर वार, कहा- लाल किला कांड इन्होंने खुद करवाया
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज हो रही किसान महापंचायत (Meerut Kisan Mahapanchayat) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)किसानों का समर्थन करने पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लाल किले का पूरा कांड इन्होंने खुद कराया।
सीएम केजरीवाल ने कहा किमैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे। जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे।केंद्र सरकार ने 9 स्टेडियम को जेल बनाने के लिए पत्र भेजा था, जिसकी फ़ाइल इन्होंने मेरे पास भेजी। लेकिन हमने फाइल क्लियर नहीं की। अगर हम जेल बनाने देते तो ये किसानों को वहांकैद कर लेते और सारा आंदोलन खत्म हो जाता।
गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता
ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट- केजरीवाल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के ये तीन कानून किसानों के डेथ वारंट हैं, ये तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की बची कुची खेती केंद्र सरकार अपने तीन-चार बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सबकी खेती चली जाएगी।किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है, कीले ठोकी जा रही है। ऐसा तो अंग्रेजोंने हमारे किसानों पर इतने जुल्म नहीं किए थे, भाजपा ने तो अंग्रेज़ो को भी पीछे छोड़ दिया। अब ये हमारे किसानों पर झूठे मुकदमे कर रहे है।
'पूंजीपति के हाथ मे चली जाएगी किसानों की खेती' सीएम ने कहा कि भाजपा ने 2014 के घोषणापत्र में कहा था कि हम स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। किसानों ने इन्हें जमकर वोट दिया। 3 साल बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के एफिडेविट में लिखा कि वो MSP नहीं देंगे। इन्होंने किसानों की पीठ में छुरा मार दिया।पिछले 25 साल में साढ़े 3 लाख लोग किसान आत्महत्या कर चुके है। अब किसान दिल्ली के बॉर्डर पर शहादत क्यों दे रहे है? क्योंकि उनकी ज़िंदगी-मौत पर आ गयी है। सब की खेती पूंजीपति के हाथ मे चली जाएगी और किसान अपने खेत में मजदूर बन जायेगा।
जानें ऑपिनियन पोल में हुआ BJP का बल्ले-बल्ले! क्या ममता बचा पायेगी किला तो कहां खड़ी हैं कांग्रेस?
'आज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में' सीएम केजरीवाल ने कहा किआज अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है, 95 दिनों से कड़कती ठंड में किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। 250 से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन सरकार पर जूं नहीं रेंग रही। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने केवल धोखा देखा है।केंद्र सरकार के मंत्री घूम कर कह रहे है कि MSP था, MSP है, MSP रहेगा। मैं योगी जी से पूछना चाहता हूँ कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की एक मंडी दिखा दो जहाँ MSP पर धान उठती हो।
ये भी पढ़ें:
-
Corona फिर बेकाबू! अमरावती में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, 8 मार्च तक बढ़ाने का फैसला
-
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
-
वैक्सीन का लाभ आमजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, महज 250 रुपये में मिलेगाटीका!
-
असम विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान- गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी RJD
-
असम में महागठबंधन की सरकार बनी तो सोनोवाल एवं हिमंत के खिलाफ आरोपों की जांच होगी: CM बघेल
-
राहुल गांधी का BJP- RSS पर निशाना, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं हूं, इसलिए मुझसे डरती है भाजपा
-
PSLV-C51 की उल्टी गिनती शुरू, 2021 के पहले अंतरिक्ष अभियान में 19 सैटेलाइट होगी लॉन्च
-
पाकिस्तान ने रिलीज किया नया प्रॉपगैंडा, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो किया जारी
-
रामदास आठवले ने मयावती को दिया RPI आने का न्यौता, किया इस पद का ऑफर
-
हार्दिक पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पार्टी के नेता नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment