पुदुचेरी में गरजे अमित शाह, कहा- बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने गिराई सरकार
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आगामी पुदुचेरी (Puducherry) विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah)पुदुचेरी के कराईकल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने सरकार गिराई है, लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण उनकी सराकर गिरी है।
गृह मंत्री शाह ने कहा किइस छोटे से प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी सरकार ने किया। पुडुचेरी के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हम IT पार्क लाएंगे, मैं नारायणसामी जी को पूछना चाहता हूं, 5 साल खत्म हो गए, आपका वो IT पार्क कहां है, हमें पता दे दो हम जाकर देख ले।
गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता
'गांधी परिवार की सेवा करने में था नारायणसामी सरकार का ध्यान' गृह मंत्री अमित शाह ने कहा किउनकी नजर पुडुचेरी के विकास के लिए नहीं उठी। गांधी परिवार की सेवा करने में और चरण स्पर्श करने में ही उनका ध्यान रहता था। कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुडुचेरी में ही नहीं पूरे देश में बिखर रही है।
जानें ऑपिनियन पोल में हुआ BJP का बल्ले-बल्ले! क्या ममता बचा पायेगी किला तो कहां खड़ी हैं कांग्रेस?
छोटी राजनीति करना चाहती थी कांग्रेस- अमित शाह उन्होंने कहा किकांंग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराया है। आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने अनुवाद करने में भी झूठ बोले, इस तरह के झूठे व्यक्ति को आपने मुख्यमंत्री बनाया। नरेंद्र मोदी ने 115 से ज़्यादा योजनाओं को यहां भेजकर पुडुचेरी के सर्वांगीण विकास के लिए कदम आगे बढ़ाए। मगर यहां एक सरकार थी जो छोटी राजनीति करना चाहती थी, इनके मन में डर था कि अगर पुडुचेरी में ये योजनाएं लोकप्रिय होती हैं तो उनकी नींव खत्म हो जाएगी।
गृह मंत्री शाह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा किमैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
ये भी पढ़ें:
-
Corona फिर बेकाबू! अमरावती में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, 8 मार्च तक बढ़ाने का फैसला
-
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
-
वैक्सीन का लाभ आमजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, महज 250 रुपये में मिलेगाटीका!
-
असम विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान- गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी RJD
-
असम में महागठबंधन की सरकार बनी तो सोनोवाल एवं हिमंत के खिलाफ आरोपों की जांच होगी: CM बघेल
-
राहुल गांधी का BJP- RSS पर निशाना, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं हूं, इसलिए मुझसे डरती है भाजपा
-
PSLV-C51 की उल्टी गिनती शुरू, 2021 के पहले अंतरिक्ष अभियान में 19 सैटेलाइट होगी लॉन्च
-
पाकिस्तान ने रिलीज किया नया प्रॉपगैंडा, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो किया जारी
-
रामदास आठवले ने मयावती को दिया RPI आने का न्यौता, किया इस पद का ऑफर
-
हार्दिक पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पार्टी के नेता नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment