पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंधू ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले शिवकोलुंधू के भाई ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को भेजे गये त्यागपत्र में कांग्रेस नेता शिवकोलुंधू ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं।

ममता ने पूछा- क्या चुनाव तारीखें मोदी, शाह के सुझावों के मुताबिक घोषित की गईं?

बाद में शिवकोलुंधू ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को संबोधित अपना त्यागपत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया है। शिवकोलुंधू, 2016 के विधानसभा चुनाव में लॉसपेट सीट से निर्वाचित हुए थे। इस बीच, शिवकोलुंधू के भाई वीपी रामङ्क्षलगम कराईकल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। शाह वहां एक जनसभा को संबोधित करने गये थे।

रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ

पूर्व द्रमुक विधायक के. वेंकटेश और पूर्व कांग्रेस विधायक एल लक्ष्मीनारायणन भी शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। इन दोनों विधायकों ने 21 फरवरी को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधायकों के इस्तीफों के बाद 22 फरवरी को वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली पुडुचेरी सरकार गिर गई थी। पुडुचेरी में वर्तमान में राष्ट्रपति शासन लागू है। विधानसभा चुनाव के तहत यहां छह अप्रैल को मतदान होगा।

राकेश सिंह ने मुझे फंसाने की साजिश रची: पामेला गोस्वामी

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments