फिर गुलाम नबी आजाद हुए मोदी के मुरीद, कहा- वे खुद को गर्व से कहते है ''चायवाला''
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/कुमार आलोक भास्कर। कल तक जो नेता कांग्रेस(Congress) के शासनकाल में सरकार और पार्टी की दिशा और दशा को दशकों तक तय करते रहे वे आज अचानक से असंतुष्ट नजर आ रहे है। इन नेताओं ने पार्टी की लगातार हार और कमजोर हो रहीसाख के लिये गांधी परिवार को इशारों ही इशारों में ही जिम्मेदार ठहरा दिया है।कांग्रेस में G-23 का नेतृत्व कर रहे कद्दावर नेता गुलाम नवी आजाद लगातार राज्यसभा से रिटायरमेंट के बाद से चर्चा में है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारिफ करके फिर से एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
कांग्रेस में कलह! फिर से लगा G23 के असंतुष्ट नेताओं का जमघट, गांधी परिवार के कार्यशैली पर सवाल
जम्मू में जुटे थे कांग्रेस के असंतुष्ट नेता
बता दें कि गुलाम नवी आजाद ने शनिवार को ही जम्मू में कांग्रेस के G-23 नेताओं का कार्यक्रम किया तो दिल्ली से सभी असंतुष्ट नेता जम्मू के लिये उड़ान भरी। जहां से कपिल सिब्बल,राज बब्बर,मनीष तिवारी सरीखे नेता मोदी पर हमलावर कम लेकिन कांग्रेस को ही नसीहत दे डाली। उसके बाद आज फिर गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की जड़ से जुड़ने और खुद को गर्व से चायवाला बताने से सीख लेने की बात कही है। उन्होेंने अपने संबेोधन में कहा कि जब कभी-भी आप शीर्ष पर अपने जीवन में पहुंचते है तो अपने जड़ को न भूलें।
जानें ऑपिनियन पोल में हुआ BJP का बल्ले-बल्ले! क्या ममता बचा पायेगी किला तो कहां खड़ी हैं कांग्रेस?
कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही
गुलाम नवी आजाद ने कहा कि वे पीएम मोदी के चायवाला बताने से काफी इंप्रेस हुए। उन्होंने कहा कि वे अपनी असलियत दुनिया के सामने रखी। यह बतलाता है कि वे आज भी जमीन से जुड़े हुए है। मालूम हो कि गुलाम नवी का यह बयान उस समय आया है जब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेसएक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रही है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर तेज होते जा रहे है। ऐसे में जब आने वाले दिनों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है कांग्रेस के इस बगावत के सुर से फिर से पार्टी को नुकसान होने के आसार भी बढ़ गए है। जिससे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तुरंत डैमेज कंट्रोल करना चाहिये।
ये भी पढ़ें:
-
Corona फिर बेकाबू! अमरावती में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, 8 मार्च तक बढ़ाने का फैसला
-
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
-
वैक्सीन का लाभ आमजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, महज 250 रुपये में मिलेगाटीका!
-
असम विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान- गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी RJD
-
असम में महागठबंधन की सरकार बनी तो सोनोवाल एवं हिमंत के खिलाफ आरोपों की जांच होगी: CM बघेल
-
राहुल गांधी का BJP- RSS पर निशाना, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं हूं, इसलिए मुझसे डरती है भाजपा
-
PSLV-C51 की उल्टी गिनती शुरू, 2021 के पहले अंतरिक्ष अभियान में 19 सैटेलाइट होगी लॉन्च
-
पाकिस्तान ने रिलीज किया नया प्रॉपगैंडा, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो किया जारी
-
रामदास आठवले ने मयावती को दिया RPI आने का न्यौता, किया इस पद का ऑफर
-
हार्दिक पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पार्टी के नेता नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment