तमिलनाडु में बोले राहुल गांधी- कांग्रेस सत्ता में आई तो पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप पर देंगे जोर
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।आज राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के तमिलनाडु (Tamil Nadu) दौरे का दूसरा दिन है।राज्य में जीत के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।आज राहुल ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के सेंट जेवियर्स कॉलेज में शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा किसमाज महिलाओं को सम्मान और उनका सशक्तिकरण किए बिना सफल नहीं हो सकता। शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए नहीं सभी के लिए होनी चाहिए। हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों को छात्रवृत्ति देंगे और महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच बढ़ाएंगे।
शनिवार को राहुल गांधी ने तूतूकुड़ी के मीनाक्षीपुरम मेंरोड शो किया। इस दौरानराहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर जमकर हमला बोला।
गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज, भगवा साफा में नजर आए G-23 के असंतुष्ट नेता
पिछले 6 सालों में सभी संस्थाओं पर व्यवस्थितहमले राहुल ने VOC कॉलेज में कहा, 'संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है। पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था आरएसएसहमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, 'चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्जाकिया है। पहले उन्होंने डोकलाम में आइडिया को टेस्ट किया, उन्होंने देखा कि भारत ने प्रतिक्रिया नहीं की। फिर उन्होंने अपने उस आइडिया को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में दोहराया। इस सरकार में देपसांग में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी।'
'धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद' राहुल गांधी ने कहा, 'धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है। इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है। आरएसएस और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है। इसे रोकना बहुत जरुरी है।'
1 मार्च से प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका
तमिलनाडु के लोगों का अपमान कर रहीकेंद्र सरकार- राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने कहा, 'केंद्र की मोदीसरकार देश और तमिलनाडु के लोगों का अपमान कर रही है। वे तमिल भाषा, इतिहास और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। भारत बहुत से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का संघ है सभी का सम्मान होना चाहिए।' राहुल गांधी ने कहा, 'तमिलनाडु की वर्तमान सरकार को दिल्ली की सरकार नियंत्रित कर रही है। नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि तमिलनाडु एक टेलीविजन है और वे एक कमरे में बैठकर रिमोट कंट्रोल से तमिलनाडु को नियंत्रित कर सकते हैं। हम उनके रिमोट कंट्रोल की बैट्री को फेंकने जा रहे हैं।'
ये भी पढ़ें:
-
Corona फिर बेकाबू! अमरावती में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, 8 मार्च तक बढ़ाने का फैसला
-
Farm Bill के खिलाफ कांग्रेस का 'हल्ला बोल', कृषि मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन
-
वैक्सीन का लाभ आमजनों तक पहुंचाने में जुटी सरकार, महज 250 रुपये में मिलेगाटीका!
-
असम विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान- गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी RJD
-
असम में महागठबंधन की सरकार बनी तो सोनोवाल एवं हिमंत के खिलाफ आरोपों की जांच होगी: CM बघेल
-
राहुल गांधी का BJP- RSS पर निशाना, कहा- मैं भ्रष्ट नहीं हूं, इसलिए मुझसे डरती है भाजपा
-
PSLV-C51 की उल्टी गिनती शुरू, 2021 के पहले अंतरिक्ष अभियान में 19 सैटेलाइट होगी लॉन्च
-
पाकिस्तान ने रिलीज किया नया प्रॉपगैंडा, विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो किया जारी
-
रामदास आठवले ने मयावती को दिया RPI आने का न्यौता, किया इस पद का ऑफर
-
हार्दिक पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पार्टी के नेता नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment