अभिनव के साथ पहाड़ी गाने पर डांस करती नजर आई Bigg Boss 14 विनर रुबीना दिलैक

अभिनव के साथ पहाड़ी गाने पर डांस करती नजर आई Bigg Boss 14 विनर रुबीना दिलैक

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम करने वाली टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक(Rubina dilaik) इस वक्त अपनी जीत की खुशी को अपने परिवार के साथ शेयर कर रही है।

हाल ही में रुबीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पति अभिनव के साथ लोक गीत पर डांस करती हुई नजर आई। रुबीना का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा कक्कड़ के पांच लाख देने पर संतोष आनंद ने कही ये बात- 'मुझे दया नहीं सिर्फ सम्मान चाहिए'

इस वीडियो में डांस करते हुए रुबीना काफी खुश भी नजर आ रही है। इतना ही नहीं वो काफी मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रही है। डांस के दौरान अभिनव ने ब्लू शॉट्स और ग्रे टी-शर्ट पहने हैं। इतना ही नहीं दोनों की जुगलबंदी भी देखने लायक है।

सोहेल खान ने की राखी सावंत की मां की मदद, Video में कहा ‘किसी भी चीज की जरुरत हो तो...;’

रुबीना ने खुद को किया साबित आपको बता दें कि बिग बॉस के घर की सबसे मजबूत सदस्य रही है। वो घऱ में तो अपने पति के साथ आई थी लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही अपना गेम अलग खेला। उन्होंने दोस्ती को ऊपर रखते हुए कई बार दूसरों से पंगा भी लिया। कई बार तो सलमान खान ने भी उनको सुनाया पर वो नहीं रूकी और उन्होंने बीती रात खुद को साबित कर दिया कि वो खुद के दम पर बिग बॉस की विनर बनी है और वो ही इस ट्रॉफी की हकदार हैं।

अर्जुन कपूर और विजय सेतुपति ने 'MUDDY' का टीजर किया रिलीज!

बिग बॉस की वजह से बचा रिश्ता आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में रुबीना ने पति अभिनव संग एंट्री ली थी। यहां वो आई तो पति के साथ थी लेकिन उन्होंने पूरा गेम अपने दम पर खेला और जीता है। शो के बीच ही अपने रिश्ते को लेकर अभिनव और रुबीना ने खुलासा किया कि बिग बॉस में आने से पहले दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। ऐसे में उन दोनों ने तलाक तक लेने की प्लानिंग कर ली थी और एक दूसरे को 6 महीने का वक्त दिया था। हालांकि शो में आने के बाद दोनों को एहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं और दोनों ने ये भी माना कि बिग बॉस की वजह से ही आज हम एक साथ है।

ये थेटॉप 4 कंटेस्टेंट शो को मेजबान अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया। दिलैक (33) अपने अभिनेता-पति अभिनव शुक्ला के साथ कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले घर में गई थी। वह अक्टूबर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही दर्शकों की पसंद रहीं। दिलैक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं। तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि गोनी चौथे स्थान पर रहे।

पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments