अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फंड जारी, केंद्र ने दिया 250 करोड़ का अनुदान
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।अयोध्या (Ayodhya) में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी मंजूरी दी है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने अयोध्या में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और पहले चरण में एटीआर -72 विमान के संचालन के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी।
SC का बड़ा फैसला- लाइफ पार्टनर की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने पर हो सकता है तलाक
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा नाम सीएम योगी ने कहा राज्य ने पहले ही हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। वहीं पिछले सप्ताह विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या रखने का निर्णय लिया था।
आदित्यनाथ ने कहा भारतीय मूल के लोग या एनआरआई बड़ी संख्या में विभिन्न देशों में रहते हैं, और सभी अयोध्या की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या हवाई पट्टी को एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था।
वृद्धि की राह पर लौटी भारतीय अर्थव्यवस्था, विकास दर में 0.4 फीसदी बढ़त
कनाडा की LEA को मिला ठेका अनुमोदन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद देते हुए सीएम योगी ने कहा भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है ताकि ATR-72 या इसी तरह विमान को वहां से चलाया जा सके और उसी के लिए 250 करोड़ रुपये मंजूरी दी गई।
बता दें कि रामनगरी अयोध्या के लिए सरकार ने एक प्लान बना लिया है। सरकार ने अयोध्या को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए दुनिया की कई कंपनियों के लिए बोली लगाई थी। जिसमें कनाडा की LEA को यह ठेका मिला है। यह कंपनी अयोध्या शहर को स्मार्ट सिटी बनाएगी। कंपनी शहर में पूर्ण विकास, नगर नियोजन पर्यटन, सिटी एरिया प्लानिंग बनाएंगी। बता दें इस इसके लिए 7 कंपनियों ने बिड डाली थी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेल पर बाहर आई नवदीप कौर ने कहा- जारी रहेगा विरोध
सरकार अयोध्या का करना चाहती है विकास बता दें उत्तरप्रदेश सरकार इस समय राम मंदिर की रास्ता क्लियर हो जाने के बाद अयोध्या पर फोकस करना चाहती है। सरकार अयोध्या को दुनिया की बेहतरीन शहरों जैसे तैयार करना चाहती है। सरकार इस शहर में सभी अंतराष्ट्रीय मानकों को सुधारना का काम करना चाहती है। इसी के लिए प्राइवेट कंपनी को हायर किया गया है। इसकी मदद से अयोध्या का स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। रिवर एरिया डेवलपमेंट किया जाएगा। हेरिटेज और टूरिज्म को विकसित किया जाएगा। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर का नियोजन किया जाएगा। बता दें इस ठेके के लिए सात कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिसमें से अयोध्या डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने एलईए को चुना है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
क्रिकेट स्टेडियम का नाम पीएम मोदी पर रखे जाने से खुश हैं बाबा रामदेव
-
मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों के साथ मिला वाहन चोरी का निकला
-
पश्चिम बंगाल चुनाव : मोदी-शाह के बाद अब राजनाथ सिंह ने ममता सरकार पर बोला हमला
-
कंगना के खिलाफ राजद्रोह मामले में हाई कोर्ट ने बांद्रा की अदालत से मांगे दस्तावेज
-
बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानें- कब, कैसे, कितने चरण में होंगे चुनाव
-
ममता ने पूछा- क्या चुनाव तारीखें मोदी, शाह के सुझावों के मुताबिक घोषित की गईं?
-
सदन में जो भाषा मुख्यमंत्री बोलते है, वह किसी योगी द्वारा नहीं बोली जा सकती : अखिलेश
-
दिल्ली, यूपी पुलिस ने कोर्ट में कहा- मरने वाले किसान के शरीर पर नहीं थे गोली के घाव
-
चुनाव आयोग ने किया साफ- निर्वाचन में तैनात हर कर्मी को कोविड वैक्सिन लगानी होगी
-
राकेश सिंह ने मुझे फंसाने की साजिश रची: पामेला गोस्वामी
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment