पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारतीय विदेश मंत्रालय सक्रिय
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया है और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए मछुआरों को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया है।
ममता ने पूछा- क्या चुनाव तारीखें मोदी, शाह के सुझावों के मुताबिक घोषित की गईं?
अधिकारी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को चेतावनी दी गई थी कि वे पाकिस्तान के जलक्षेत्र में हैं और उन्हें दूर चले जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने चेतावनी नहीं सुनी। प्रवक्ता ने कहा कि 17 मछुआरों को गिरफ्तार करने के लिए तेज गति वाली नौकाओं का इस्तेमाल किया गया जो पाकिस्तान और भारत के बीच तटीय सीमा सर क्रीक के पास पाकिस्तान के जलक्षेत्र में 10-15 समुद्री मील अंदर थे।
रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
भारतीय मछुआरों को कराची में मलिर या लांधी जेल भेजा जाता है। यह गिरफ्तारी एक वर्ष के अंतराल के बाद हुई है जब 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और मछली पकड़ने वाली उनकी चार नौकाओं को समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने जब्त किया था।
राकेश सिंह ने मुझे फंसाने की साजिश रची: पामेला गोस्वामी
पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है और मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।
नरेंद्र मोदी के नाम स्टेडियम को लेकर शिवसेना ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कसा तंज
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
-
किसानों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का किया विरोध, गांव आए तो लगाए मुर्दाबाद के नारे
-
अभिषेक बनर्जी के घर सीबीआई, कोयला चोरी मामले में उनकी पत्नी, साली को नोटिस
-
Delhi-NCR में आज से चलेंगी लोकल ट्रेनें, ऐसे टिकट करनी होगी बुक
-
किसानों ने आंदोलन तेज करने के लिए अपने नए कार्यक्रमों का किया ऐलान
-
पश्चिम बंगाल :ममता सरकार ने की पेट्रोल, डीजल पर टैक्स में कमी
-
एमसीडी उपचुनावों में भाजपा को ‘‘ऐतिहासिक बहुमत’ से हराएंगे : आप नेता गोपाल राय
-
केरल में हिंदू युवतियों के इस्लाम में धर्मांतरण पर रिपोर्ट मंगाएंगे केरल के गवर्नर
-
केरल शास्त्र साहित्य परिषद ने मोदी सरकार के गौ विज्ञान को लेकर उठाए सवाल
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment