Tractor Rally Violence: एक्शन में पुलिस! 1700 Video जब्त, 84 गिरफ्तार, अब तक 38 FIR
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन ट्रैक्टर परेड (Tractor Rally)की आड़ में दिल्ली में भीषण उपद्रव करने के मामले में शनिवार को क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब की 10 सदस्य टीम ने लाल किले पर जाकर 2 घंटे तक पूरे इलाके का मुआयना किया। इस दौरानसड़क पर पड़े टूटे शीशे आदि कई चीजों के नमूने उठाए, जबकि किले के अंदर से वाहनों के टायरों केनिशान उठाए गए ताकि वहां वाहनों की रफ्तार कैसी थी और किस तरीके के वाहन थे इसका भी पता लगाया जा सके।
वही हिंसा के सिलसिले में अब तक 38 मामले दर्ज किए गए हैं और 84 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच को अब तक कुल 1700से अधिक वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। शनिवार को क्राइम ब्रांच में 12 किसान नेताओं को नोटिस भेजकर उनको जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
वीडियो की सत्यता जांच के लिए भाज जाएगालैब वीडियो की सत्यता जांच के लिए इनको लैब भेजा जाएगा। हालांकि फुटेज और वीडियो देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और फोटो मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दूसरी ओर पुलिस ने लाल किला पुलिस चौकी की एंट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और उसके डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।
अब तक कुल 60 लोगों से पूछताछ इसके अलावा उस दिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान भी लिए गए हैं। उस दिन हुए बवाल के चश्मदीदों की तलाश भी की जा रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ था कि लाल किला परिसर में कोई अपने वाहन लेकर घुस जाए। बवाल के दौरान किसान ट्रैक्टर,बाइक और दूसरे वाहन लेकर वहां पहुंचे थे। इनकी कई वीडियो पुलिस को मिली है। हालांकि क्राइम ब्रांच अब तक कुल 60 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एफआईआकमें क्राइम ब्रांच 9 केसों की तफ्तीश कर रही है।
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
394पुलिसकर्मी घायल बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी देते हुए कहा किकिसानों ने कल पुलिस के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पुलिस बैरिकेड तोड़कर हिंसक घटनाएं की। कुल मिलाकर 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कुछ पुलिसकर्मी ICU में भी है।हम दिल्ली में गैर-क़ानूनी तरीके से किए गए आंदोलन और उस दौरान हिंसा और लाल किले पर फहराए गए झंडे को बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। हिंसा करने वालों की वीडियो हमारे पास है, विश्लेषण हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
-
किसान नेता राजेवाल ने सिंघू बार्डर पर हिंसा के पीछे BJP-RSS की साजिश का लगाया आरोप
-
TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की
-
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
-
पीएम मोदी के ऑफर के बावजूद और ज्यादा जुटे किसान, बोले- जारी रहेगी लड़ाई
-
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
-
सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम
-
प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक
-
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार
-
धनशोधन मामले में कोचर दम्पति, वेणुगोपाल धूत को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment