गृहमंत्री अमित शाह ने साधा TMC पर निशाना, कहा- चुनाव बाद अकेले रह जाएंगी ममता दीदी
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल।पश्चिम बंगाल (West bengal) में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत अपने चरम पर है। ऐसे में बीजेपी यहां रैली और जनसभाओं के जरिए हर घर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही टीएमसी के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गई है। इस क्रम में बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और स्मति ईरानी (Smriti irani) ने हावड़ा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर टीएमसी पर निशाना साधा।
किसानों नेपीएम के बयान का लिया संज्ञान, सरकार से बातचीत को तैयार
ममता बनर्जी ने बंगाल को नीचे गिराने का काम किया- शाह हावड़ा मेंवर्चुअली रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'हमारे कम्युनिस्ट भाई बंगाल को जहां छोड़ कर गए थे ममता बनर्जी ने बंगाल को उससे भी नीचे गिराने का काम किया है। ममता जी आपको बंगाल की जनता कभी माफ नहीं कर सकती।उन्होंने कहा,'भाजपा की सरकार आने के बाद हम पहली कैबिनेट में ये प्रस्ताव करेंगे कि पूरे बंगाल में गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का पूरा फायदा मिले। बंगाल के अंदर परिवर्तन की जो लहर चली है उसे दीदी आप रोक नहीं सकती हैं।'
किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार से बड़ी मात्रा में तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, कांग्रेस पार्टी के अच्छे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ममता दीदी चुनाव आते-आते आप पीछे मुड़कर देखना आप अकेली खड़ी रह जाओगी। कोई और साथ देने वाला आपके साथ नहीं होगा।मोदी सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ममता दीदी की सरकार भतीजा कल्याण में व्यस्त है। इनके लिए बंगाल की जनता का कल्याण एजेंडा नहीं है।ममता बनर्जी ने बंगाल की भूमि को रक्त-रंजित किया है, बंगाल की भूमि को घुसपैठियों के घुसने के लिए खुला छोड़ दिया है।'
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
टीएमसी को एक और बड़ा झटका वहीं दूसरी ओर बंगाल में इस बार चुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। टीएमसी को बीते शनिवार बार एक बड़ा झटका लगा है। हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता राजीब बनर्जी समेत दो अन्य वरिष्ठ नेता (कुल 6 नेता) दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शाम में मुलाकात कर अनौपचारिक रूप में भाजपा में शामिल हो गए। शाह ने अपने घर पर तृणमूल नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल! खाफ पंचायतों ने सुनाया फरमान,कहा- करेंगे सत्ताधारी पार्टी का बहिष्कार
तृणमूल के इननेताओं ने ज्वाइन की बीजेपी पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी के साथ जिन तृणमूल नेताओं ने शनिवार को दिल्ली जाकर शाह से मुलाकात की उनमें बी.सी.सी.आई. के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटी व तृणमूल विधायक वैशाली डालमिया, हुगली के उत्तरपारा से विधायक प्रबीर घोषाल तथा हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर रथीन चक्रवर्ती शामिल हैं। इनके साथ नदिया के शांतिपुर से पूर्व तृणमूल विधायक पार्त सारथी चट्टोपाध्यास व तृणमूल के बागी नेता एवं बंगला अभिनेता रुद्रीनाल घोष भी साथ में थे।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
-
किसान नेता राजेवाल ने सिंघू बार्डर पर हिंसा के पीछे BJP-RSS की साजिश का लगाया आरोप
-
TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की
-
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
-
पीएम मोदी के ऑफर के बावजूद और ज्यादा जुटे किसान, बोले- जारी रहेगी लड़ाई
-
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
-
सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम
-
प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक
-
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार
-
धनशोधन मामले में कोचर दम्पति, वेणुगोपाल धूत को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment