Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।आज सुबह से अब तक देश प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप से भी मिस हो गई हैं अभी तक की ये Top खबरें तो पढ़ें हमारा क्विक न्यूज सेग्मेंट।

Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज देशवासियों से करेंगे 'मन की बात', जाने क्यों है खास

PM Modi will address the nation through Mann Ki Baat program

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम का ये कार्यक्रम ऐसे समय में होने जा रहा है, जब महज एक दिन बाद संसद में देश का बजट पेश होना है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चरम पर है।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ के चलते रातों रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग, NH-24 बंद

farmers protest ghazipur border nh24 closed tight security kmbsnt

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद जिस किसान आंदोलन को खत्म समझा जा रहा था उसे एक बार फिर से नई ऊर्जा मिल चुकी है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के आंसू देख गाजीपुर बॉर्डर भारी संख्या में किसान और युवा पहुंच चुके हैं।

Israeli Embassy Blast: बड़ी लापरवाही! बंद थे दूतावास के आसपास लगे CCTV कैमरे

israeli embassy blast cctv cameras installed around were closed kmbsnt

इजराइली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट (Israeli Embassy Blast) में जांच एजेंसियों को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, क्योंकि घटना के वक्त वहां लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) काम ही नहीं कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजरायली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है।

किसानों नेपीएम के बयान का लिया संज्ञान, सरकार से बातचीत को तैयार

farmers took cognizance of pm''''s statement, ready to talk to bjp modi government rkdsnt

ट्रैक्टर परेड के दौरान गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसात्मक घटनाओं से आहत किसान यूनियनों के नेताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उपवास रख कर सद्भावना दिवस मनाया। किसान नेताओं ने कहा कि वे अपनी चुनी हुई सरकार को मनाने के लिए दिल्ली की चौखट पर आए हैं, इसलिए सरकार से बातचीत का दरवाजा बंद करने का कोई सवाल ही नहीं है।

TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की

reached tmc rebel leader amit shah joined bjp albsnt

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में राजनीतिक रार जारी है। इसी कड़ी में टीएमसी के बागी नेताओं को दिल्ली लाने के लिये बीजेपी ने चार्टेड विमान कोलकाता भेजा। जिससे टीएमसी के बागी नेता दिल्ली पहुंच चुके है। टीएमसी के सभी बागी नेता ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। फिर उन्होंने सभी नेताओं को बीजेपी की सदस्या दिलाई।



from Navodayatimes News

Comments