Mann Ki Baat Live: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देख बहुत दुखी हुआ देश- पीएम मोदी

Mann Ki Baat Live: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देख बहुत दुखी हुआ देश- पीएम मोदी

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार यानी आज 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम का ये कार्यक्रम ऐसे समय में होरहा है, जब महज एक दिन बाद संसद में देश का बजट पेश होना है, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चरम पर है।मासिक रेडियों कार्यक्रम की ये 73वीं कड़ी है। इसे दूरदर्शन और आकाशवाणी नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है।

फरवरी से 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर होगा जोर

तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'प्रधानमंत्री दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है। उन्होंने कहा इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को करीब एक साल पूरा हो गया। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा हे। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोरोनावैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है।

Israeli Embassy Blast: बड़ी लापरवाही! बंद थे दूतावास के आसपास लगे CCTV कैमरे

भारत सिर्फ 15 दिन में30 लाख ज्यादा कोरोना वॉरियर का टीकाकरण उन्होंने कहा, भारत सिर्फ 15 दिन में अपने 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर का टीकाकरण कर चुका है जबकि अमेरिका जैसे समृद्ध देश को इस काम में 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन। मैं सभी देशवासियों को और खासकर के अपने युवा साथियों को आह्वान करता हूं कि वो देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें। जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष मनायेगा तो आपका लेखन आज़ादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगा।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ के चलते रातों रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग, NH-24 बंद

खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध पीएम मोदी ने कहा, 'खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। पर्यावरण की रक्षा से कैसे आमदनी के रास्ते भी खुलते हैं, इसका एक उदाहरण अरुणाचल प्रदेश के तवांग में देखने को मिला। इस पहाड़ी इलाके में सदियों से मोन शुगु नाम का एक पेपर बनाया जाता है। इसके लिए पेड़ों को नहीं काटना पड़ता है।

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार

स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकरबुंदेलखंड मेंउत्साह स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'पिछले दिनों झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल शुरू हुआ। हर किसी को आश्चर्य होता है कि स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड! अब बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर उत्साह बढ़ रहा है

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments