Live: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ के चलते रातों रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग, NH-24 बंद
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद जिस किसान आंदोलन को खत्म समझा जा रहा था उसे एक बार फिर से नई ऊर्जा मिल चुकी है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के आंसू देख गाजीपुर बॉर्डर भारी संख्या में किसान और युवा पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए NH-24 कोे बंद कर दिया गया है। नोएडा सेक्टर-62 से अक्षरधाम जाने वाले मार्ग को भी पूरी तरह बंद कर दिया गाय है।
Live Updates-
- दिल्ली: सिंघू सीमा पर सुरक्षा तैनाती जारी है क्योंकि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध 67 वें दिन में प्रवेश कर रहा है।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment