Delhi Weather Updates: ठंड से राहत, फरवरी में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, जानें कब होगी बारिश

Delhi Weather Updates: ठंड से राहत, फरवरी में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, जानें कब होगी बारिश

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।दिल्ली में अब ठंड कम होती नजर आ रही है। आज सुबह कोहरा कम रहा वहीं ठंड से भी कुछ राहत है। कल दिन में अच्छी धूप खिली और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण (Delhi Pollution)के स्तर में कुछ इजाफा हुआ है।सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, समग्र AQI 305 पर पहुंच गया है है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।वहीं रविवार को तापमान में एक बार फिर से गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें

4 और 5 फरवरी को बारिश होने की संभावना 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना है। वहीं आगामी 4 और 5 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। जनवरी का महीना खत्म होते-होते सर्दी भी जाना शुरू हो जाती है। मगर इस बार अभी तक ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है।

कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जनवरी के अंत में भी न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि अमूमन इन दिनों सामान्य न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहता है।

तापमान कम होने के चलते अभी भी ठिठुरन तापमान कम होने के चलते अभी भी ठिठुरन बनी हुई है। शनिवार को राजधानी का सबसे कम न्यूनतम तापमान जबलपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लोधी रोड पर 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार रविवार को दिल्ली वासियों को शीतलहर का सितम और झेलना पड़ेगा।

राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन

1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय इसके बाद 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। पलावत के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आगामी 4 से 5 दिनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments